फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi unique village Parmanandpur 24 daughters have played national

वाराणसी का अनोखा गांव: यहां की 24 बेटियां खेल चुकी हैं नेशनल, ज्यादातर के पिता मजदूर और किसान

Tue, 09 Apr 2024 11:48 AM IST
प्रगति चंद नीलांबुज तिवारी, वाराणसी।
नीलांबुज तिवारी, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 09 Apr 2024 11:48 AM IST
सार

वाराणसी जिले का परमानंदपुर अनोखा है। इसकी पहचान खिलाड़ियों के गांव के रूप में होती है। इस गांव के ज्यादातर किसानों व मजदूरों की बेटियां खेल में नाम रोशन कर रही हैं। इनमें 24 बेटियां हैंडबॉल में नेशनल खेल चुकी हैं। 

विज्ञापन
Varanasi unique village Parmanandpur 24 daughters have played national
परमानंदपुर गांव की बेटियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परमानंदपुर की पहचान खिलाड़ियों के गांव के रूप में है। यहां की 24 बेटियां हैंडबॉल में नेशनल खेल चुकी हैं। ये सभी एक ही संस्थान की हैं और ज्यादातर के पिता मजदूर और किसान हैं। इनमें सभी ने हैंडबॉल के तीनों फॉर्मेट सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबलों में अपनी बादशाहत कायम की है।
विज्ञापन


परमांनदपुर गांव के मैदान से अभ्यास करके अब तक 10 बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस वर्ष कुछ बालिकाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में खेलेंगी। जनपद मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर स्थित परमानंदपुर गांव के ज्यादातर लोग किसान और मजदूर हैं। 
विज्ञापन


खेल के प्रति रुझान के कारण परिजन अपने बच्चों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं। यूपी व जिला हैंडबॉल संघ की मदद से वाराणसी में हैंडबाल की शुरुआत 2021 में 10 बालिकाओं से हुई। एक वर्ष बाद वाराणसी मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बालिकाओं को हैंडबॉल का प्रशिक्षण देना शुरू किया। धीरे-धीरे गांव की बालिकाओं ने इस खेल में रुचि लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल गांव की तीन बालिकाओं का चयन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में संचालित खेल छात्रावास में हुआ है। फिलहाल गांव के मैदान में 55 बालिकाएं हैंडबॉल का प्रशिक्षण ले रहीं है। गांव की रेशमा यादव, प्रीति यादव, नैना यादव, सुमन यादव, उषा प्रजापति, कोमल पटेल, शिवांगी पांडेय, प्रीति पटेल व काजल पटेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुकी हैं।

हैंडबॉल में प्रदेश में बजा काशी की बेटियों का डंका

साल 2023 में हैंडबॉल में यहां की बालिकाओं ने प्रदेश में अपना नाम कमाया। जौनपुर में आयोजित प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम अयोध्या मंडल को पराजित कर प्रदेश में चैंपियन बनी, इसमें परमानंदपुर की बेटियों का अहम स्थान रहा। इसी साल हरियाणा में आयोजित खेलो इंडिया में यहां की दो बालिकाओं का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ। इसी प्रकार फरवरी 2024 में लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने लखनऊ को मात देकर सब जूनियर वर्ग में खिताब जीता। मार्च 2024 में मुरादाबाद में गोरखपुर को पराजित कर खिताब जीता। दोनों में परमानंदपुर की बेटियों की धमक बरकरार रही।

क्या बोलीं बेटियां

  • पहले खेलने पर डांट सुननी पड़ती थी। अब पदक जीतने के बाद पापा भी खेल पर ध्यान देने के लिए कहते हैं। कोच अच्छा सिखा रहे हैं। -नैना यादव, हैंडबॉल खिलाड़ी।
  • मेरे परिवार से पहले खेल के क्षेत्र में कोई नहीं था। घर वालों ने सपोर्ट किया तो अब उपलब्धि मिली। आगे भी बेहतर करूंगी। -सुमन यादव, हैंडबाॅल खिलाड़ी।
  • हैंडबॉल में बेहतर प्रदर्शन के लिए मुझे प्रदेश सरकार ने एकलव्य पुरस्कार दिया है। इसमें 90 हजार रुपये और प्रमाणपत्र शामिल है। आगे भारतीय टीम में शामिल होने का प्रयास करूंगी। -रेशमा यादव, हैंडबॉल खिलाड़ी।
  • शुरू में काफी मेहनत करनी पड़ी। टीम से तालमेल बनने के बाद कई कामयाबियां मिलीं। आगे भारतीय टीम का हिस्सा बनने की कोशिश करूंगी। -प्रीति, हैंडबॉल खिलाड़ी।
अधिकारी बोले
परमानंदपुर गांव की बालिकाओं में बेहतर करने की ललक है। कई सफलता हासिल कर चुकी हैं। आगे भी बेहतर करेंगी। उन्हें जरूरत की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। -डॉ एके सिंह, उपाध्यक्ष, यूपी हैंडबॉल संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed