{"_id":"6144b60d8ebc3e866161ed8d","slug":"varanasi-two-new-flights-for-mumbai-and-chennai-will-start-from-tomorrow-dgca-approves-spicejet","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : मुंबई और चेन्नई के लिए शुरू होंगी दो नई उड़ानें, स्पाइसजेट को डीजीसीए ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : मुंबई और चेन्नई के लिए शुरू होंगी दो नई उड़ानें, स्पाइसजेट को डीजीसीए ने दी मंजूरी
Fri, 17 Sep 2021 09:07 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:07 PM IST
सार
एयरलाइंस द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार स्पाइसजेट का विमान सुबह 8.30 बजे उड़ान भरेगा और 10.40 बजे मुंबई पहुंचेगा। यह विमान सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगा।
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
विस्तार
स्पाइसजेट की ओर से दो शहरों मुंबई और चेन्नई के लिए विमान सेवा रविवार से शुरू की जा रही है। नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद इन दोनों रूट पर नए विमानों का आवागमन शुरू हो जाएगा। विमान सेवा शुरू होने के बाद वाराणसी-मुंबई के लिए स्पाइसजेट के दो विमान संचालित होने लगेंगे, जबकि चेन्नई के लिए स्पाइसजेट का यह पहला विमान है। इन दोनों रूटों पर अन्य कंपनियों के विमान सेवाएं पहले से ही संचालित हैं।
विज्ञापन
एयरलाइंस द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार स्पाइसजेट का विमान सुबह 8.30 बजे उड़ान भरेगा और 10.40 बजे मुंबई पहुंचेगा। यह विमान सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगा। इसी तरह चेन्नई के लिए स्पाइसजेट का विमान एसजी 546 रात 10.35 बजे उड़ान भरेगा और रात 12.55 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचेगा। यह विमान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन