फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Two arrested four quintals of meat accused of slaughtering three cattle beaten by villagers

वाराणसी: चार क्विंटल मांस के साथ दो गिरफ्तार, तीन मवेशी काटने का आरोप; ग्रामीणों ने की पिटाई

Fri, 16 Oct 2026 01:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 16 Oct 2026 01:17 PM IST
सार

जिले के चोलापुर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने पशुओं का मांस ले जा रहे ऑटो को रोककर दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में करीब चार क्विंटल मांस, तीन कटे सिर और चार चाकू मिले। पुलिस ने मोहम्मद हारिस और रहमत अली को गिरफ्तार कर गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन
Varanasi Two arrested four quintals of meat accused of slaughtering three cattle beaten by villagers
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोलापुर थाना क्षेत्र के चमरहा बाजार के पास अल्लोपुर कट पर बृहस्पतिवार की भोर में पशुओं का मांस ले जा रहे ऑटो को स्थानीय लोगों ने रोक लिया। ऑटो से खून टपकता देखकर लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद ऑटो में सवार दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उपचार के लिए भेजा। तलाशी में ऑटो से करीब चार क्विंटल मांस, तीन कटे सिर और चार धारदार चाकू बरामद हुए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब 3:30 बजे सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां स्थानीय लोग दोनों युवकों को पकड़े हुए थे। उनकी पहचान मोहम्मद हारिस (19) निवासी गंगापुर डेहरी, थाना केराकत, जौनपुर और रहमत अली (30) निवासी छितौनी कोटवा, थाना लोहता के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की पिटाई से दोनों घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए भेजा।

विज्ञापन
Trending Videos

चंदवक से मांस लेकर वाराणसी जा रहे थे आरोपी
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि उन्होंने जौनपुर के चंदवक क्षेत्र में एक खेत में तीन पशुओं को काटा था। इसके बाद मांस को बेचने के लिए वाराणसी के बजरडीहा ले जा रहे थे। रास्ते में ढेरही टोल प्लाजा के पास ऑटो से खून टपकता देखकर लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद चमरहा बाजार के पास अल्लोपुर कट पर ऑटो को रोक लिया गया।

ऑटो की तलाशी लेने पर करीब चार क्विंटल मांस और तीन कटे सिर मिले। इसके अलावा अगली सीट के नीचे चार धारदार चाकू भी बरामद हुए। पुलिस बरामद मांस और अन्य सामान के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बरामद मांस के संबंध में जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed