फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Tragedy at Family Gathering old Woman Dies After Being Struck by Car Joy Turns into Mourning

Varanasi News: पारिवारिक समारोह में हादसा, कार की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत; मातम में बदलीं खुशियां

Tue, 26 May 2026 02:10 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 26 May 2026 02:10 PM IST
सार

Varanasi News: पारिवारिक समारोह के दौरान अनियंत्रित कार की चपेट में आने से 70 वर्षीय श्याम प्यारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में मृतका के भाई और एशियाड धावक गुलाब चन्द पटेल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Varanasi Tragedy at Family Gathering old Woman Dies After Being Struck by Car Joy Turns into Mourning
चाैबेपुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: चौबेपुर थाना क्षेत्र के बरियासनपुर ड्योढ़ापर गांव में आयोजित एक पारिवारिक समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवपुर थाना क्षेत्र के सरसवां निवासी 70 वर्षीय श्याम प्यारी पत्नी बुल्लू रविवार शाम करीब पांच बजे बरियासनपुर ड्योढ़ापर गांव में आयोजित एक लड़की की छेकाई रस्म में शामिल होने पहुंची थीं। समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और खुशियों का माहौल था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान वहां खड़ी एक कार की चाबी कुछ लोगों ने चालक से लेकर वाहन चलाना शुरू कर दिया। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद श्याम प्यारी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

परिजन आनन-फानन में घायल महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई। इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। वृद्ध महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका का मायका सीवों चौबेपुर बताया गया है। मामले में मृतका के भाई और एशियाड ओलंपिक धावक गुलाब चन्द पटेल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed