फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Traffic Diversion: Today's route diversion is as follows: Vehicles will not ply on Rajghat bridge

Varanasi Traffic Diversion: काशीवासी ध्यान दें, इस प्रकार है आज का रूट डायवर्जन; घर से निकलने से पहले जान लें

Sun, 17 Dec 2023 12:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 17 Dec 2023 12:06 PM IST
सार

रविवार को चौकाघाट से लकड़मंडी, गोलगड्डा, भदऊं चुंगी व राजघाट पुल होते हुए पड़ाव, रामनगर व चंदौली आने-जाने वाले लोग दोपहर 1:00 बजे के बाद तेलियाबाग, सिगरा, सामने घाट या विश्वसुंदरी पुल से अपने गंतव्य को जाएंगे।

विज्ञापन
Varanasi Traffic Diversion: Today's route diversion is as follows: Vehicles will not ply on Rajghat bridge
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। नमो घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर राजघाट स्थित मालवीय पुल पर दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन

 

दोपहर एक बजे के बाद चंदौली आने-जाने की व्यवस्था

 

रविवार को चौकाघाट से लकड़मंडी, गोलगड्डा, भदऊं चुंगी व राजघाट पुल होते हुए पड़ाव, रामनगर व चंदौली आने-जाने वाले लोग दोपहर 1:00 बजे के बाद तेलियाबाग, सिगरा, सामने घाट या विश्वसुंदरी पुल से अपने गंतव्य को जाएंगे।

विज्ञापन

 

दोपहर 1:00 बजे से पड़ाव से राजघाट पुल के तरफ से शहर में आने वाले वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 1:00 बजे से वाराणसी शहर में प्रवेश के लिए सूजाबाद से आगे राजघाट पुल की तरफ आने के बजाय वैकल्पिक मार्ग चौक चौराहा रामनगर, सामने घाट या विश्वसुंदरी पुल होकर ही वाहन आएंगे।

 

नमो घाट कार्यक्रम स्थल के लिए पार्किंग व्यवस्था

 

सर्व सेवा संघ का खाली मैदान

आमजन और कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले अतिथि।

रेलवे का खाली मैदान- वीआईपी और अधिकारियों के लिए।

बाबतपुर एयरपोर्ट जाना हो तो 30 मिनट पहले निकलें

बाबतपुर एयरपोर्ट जाने के लिए अंधरापुल, इंडिया होटल तिराहा, शारदा मोटर तिराहा, नेहरू पार्क तिराहा से बाएं इमलिया घाट, सेंट्रल जेल तिराहा, शिवपुर चुंगी से बाएं तरना की तरफ से होते हुए बाबतपुर की तरफ जाएंगें। जिन लोगों को बाबतपुर एयरपोर्ट से यात्रा करनी है, वह 30 मिनट पहले निकलें और वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

अंधरापुल से नदेसर की तरफ जाने वाले लोगोंं के लिए एयरफोर्स चौराहा से सीधे जेएचवी मॉल या नेहरू पार्क की तरफ से जाने के लिए मार्ग निर्धारित किया गया है। नदेसर में प्रधानमंत्री के आगमन से रवानगी तक एयरफोर्स चौराहा चौराहा से मिंट हाउस तिराहे के मध्य कोई भी वाहन नहीं जाएगा।

छोटा कटिंग मेमोरियल कार्यक्रम के लिए पार्किंग व्यवस्था

कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले लोग अंधरापुल चौराहे से नदेसर चौकी, एयरफोर्स चौराहा से शारदा मोटर ट्रेनिंग तिराहा से दाएं मुड़कर सेंट मैरी स्कूल के मैदान में अपना वाहन खड़ा करेंगे। फिर, पैदल ही सेंट मैरी स्कूल के दाएं बने गेट से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगें।

 

जरूरी न हो तो भिखारीपुर से लहरतारा मार्ग पर न आएं

 

ट्रैफिक पुलिस का अनुरोध है कि यदि विशेष काम न हो तो भिखारीपुर, मंडुवाडीह, बीएलडब्ल्यू, लहरतारा मार्ग पर यात्रा न करें। वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें। चितईपुर से भिखारीपुर होकर बीएलडब्ल्यू या मंडुवाडीह जाने वाले लोग शाम 5.00 बजे से करौंदी या कंदवा होकर अपने गंतव्य स्थान को जाएं।

 

चांदपुर चौराहा से लहरतारा पुल के द्वारा शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को बौलिया से फुलवरिया फ्लाईओवर की तरफ से डायवर्ट किया जाएगा। वह सेंट्रल जेल होकर अपने गंतव्य स्थान को जाएंगें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed