{"_id":"667316da54a50847050f9c17","slug":"varanasi-top-news-update-today-19-june-latest-news-in-hindi-2024-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक में 15 खबरें: वाराणसी में कैदी के भागने के प्रयास में चार निलंबित, शिक्षक व सेना जवान के घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक में 15 खबरें: वाराणसी में कैदी के भागने के प्रयास में चार निलंबित, शिक्षक व सेना जवान के घर में चोरी
Wed, 19 Jun 2024 11:13 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:13 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में बुधवार को कई खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। इनमें जिला कारागार से कैदी के भागने के प्रयास मामले में चार लोगों के निलंबित होने का मामला और शिक्षक और सेना जवान के घर में चोरी समेत कई मामले चर्चा में रहे। आइए जानते हैं दिनभर की प्रमुख खबरें...
विज्ञापन
19 जून की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1- कैदी के भागने के प्रयास मामले में चार निलंबित
विज्ञापन
हफ्ते भर पूर्व जिला कारागार से भागने के असफल प्रयास के मामले में लापरवाही बरतने वाले दो बंदी रक्षक, एक पीएसी जवान और एक चौकीदार को जेल अधीक्षक ने निलंबित कर दिया। शाम को बैरक बंद करते वक्त मौका पाकर बिहार निवासी एक बंदी दूसरे बैरक में पहुंच गया और वहां के शौचालय की दीवार के सहारे जेल के अंदर वाली चहारदीवारी पर चढ़कर भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान जेल कर्मियों की नजर पड़ी तो उसे दबोचा गया। जेल अधीक्षक आचार्य डॉ. उमेश सिंह ने बताया किसुरक्षा में लापरवाही बरतने पर बंदी रक्षक महेंद्र त्रिपाठी व रामनिवास मिश्रा, पीएसी जवान मुकेश सिंह और चौकीदार अभिनव सिंह को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी गई।
2- शिक्षक और सेना जवान के घर में चोरी
शिवपुर थाना क्षेत्र के देवपुरम कॉलोनी में शिक्षक और सेना के जवान के मकान को चोरों ने खंगाल डाला। शिक्षक आलोक सिंह के अनुसार, परिवार संग 16 जून को अपने गांव रामपुर लोहुआ कला देवगांव आजमगढ़ गए थे। पड़ोसी रमेश ने बुधवार सुबह फोन पर सूचना दी कि मकान में चोरी हो गई है। आलमारी तोड़कर नगदी, 16 चांदी के सिक्के और अन्य आभूषण चोरी हो गए। उधर, कॉलोनी में सेना में डीएफआर रंजन सिंह ने बताया की 18 जून की शाम पिताजी के निधन की सूचना पर गाजीपुर के सादियाबाद यूसुफपुर खंडवा गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है। दो कमरों का ताला तोड़कर अलमारी और बक्से से 40 हजार नगदी समेत आभूषण चोरी हो गए।
विज्ञापन
3- जिले के 15 शिक्षकों का गैरजनपद तबादला, 15 बाहर से आए
अंतरजनपदीय म्यूचुअल ट्रांसफर के तहत जिले के 15 बेसिक शिक्षकों का गैरजनपद तबादला हुआ है। साथ ही 15 शिक्षक जिले में आ गए हैं। इन शिक्षकों ने अंतरजनपदीय तबादले के लिए आवेदन किया था। कोर्ट ने गत दिनों तबादले का एक बार लाभ ले चुके शिक्षकों को भी अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादले के योग्य मानते हुए उनके स्थानांतरण का आदेश दिया था। इस पर बेसिक शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की कार्रवाई की। बुधवार को पूरे प्रदेश में अंतरजनपदीय म्यूचुअल ट्रांसफर हो गया। वाराणसी के 15 शिक्षकों को इसका लाभ मिला।
विज्ञापन
4- श्री काशी विश्वनाथ धाम में हुआ चौथा श्री नंदीश्वर उत्सव
श्री काशी विश्वनाथ धाम में बुधवार को चौथा नंदीश्वर उत्सव मनाया गया। प्रदोष तिथि पर आयोजित पूजन में एकादश अर्चकों ने विधिपूर्वक आराधना संपन्न कराई। न्यासी वेंकट रमण घनपाठी, प्रधान आचार्य अर्चक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने यजमान के रूप में चतुर्थ श्री नंदीश्वर उत्सव समारोह को पूर्ण कराया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या शिवार्चनम का आयोजन हुआ। प्रदोष पर्व पर आयोजित भजन संध्या की प्रथम प्रस्तुति गायिका रमा सिंह की रही। दूसरी प्रस्तुति गायक आशीष पाठक अमृत की रही। संचालन ललिता शर्मा ने किया।
5- चलती ट्रेन में महिला यात्री की छीनी चेन
पटना-कोटा एक्सप्रेस के बी-1 में सफर कर रही महिला यात्री के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गया। बुधवार को व्यासनगर स्टेशन के पास घटना के बाबत महिला ने कैंट जीआरपी में तहरीर दी। आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रहलाद घाट निवासी श्वेता रंजना के अनुसार वह 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं। व्यासनगर स्टेशन के पास एक लड़का कोच में चढ़ा और चेन छीनकर ट्रेन से कूद गया। यात्री का आरोप है कि कैंट जीआरपी मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।

6- ग्राम पंचायतों में कूड़े का कलेक्शन डोर टू डोर हो : सीडीओ
सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बुधवार को आराजीलाइन और हरहुआ के ग्राम पंचायत सचिव के साथ ऑनलाइन बैठक की। कहा कि ग्राम पंचायतों में कूड़े का कलेक्शन डोर टू डोर हर हाल में होना चाहिए। यूजर चार्ज देने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाए। सीडीओ ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में शौचालयों की डिमांड है, वहां पात्रता की जांच कराकर उसे दिया जाए। मुख्यमंत्री व पीएम आवास की सूची का सत्यापन कराकर प्राथमिकता के आधार पर आवास दिए जाएं। विकासखंड हरहुआ के ग्राम पंचायत सचिव विनोद यादव के ग्राम पंचायत अटेसुवा, चंदापुर व आराजीलाइन के ग्राम पंचायत मेहदीगंज, खजूरी के एसएलडब्ल्यूएम कार्यों की जांच के निर्देश दिए। आराजीलाइन विकास खंड के ग्राम सचिव अशोक शर्मा का आरआरसी संचालन न कराने के आरोप में जून का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
7- बंद मकान में चोरी
शिवपुर थाना क्षेत्र के हटिया वासुदेवपुर के नई कॉलोनी में चोरों ने मंगलवार रात बंद मकान खंगाला डाला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर मंगारी निवासी चंद्रशेखर सिंह के अनुसार, पत्नी बच्चों के साथ मायके चंदौली गई थी। 18 जून की शाम को उन्हें लेने गया। लौटा तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था। अलमारी से 40 हजार की नकदी और आभूषण समेत अन्य सामान गायब थे।

8- पति समेत चार पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज
सिंधौरा। विवाहिता ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। सरहद निवासी पीड़िता सोनी पटेल के अनुसार, उसकी शादी बड़ागांव थाना क्षेत्र के कनियर निवासी सतीश पटेल के साथ हुई थी।आरोप है कि 10 लाख नकदी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। सतीश, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। संवाद
9- इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो भेजकर 27500 की साइबर ठगी
रोहनिया। थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता को इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर जालसाज ने ब्लैकमेल की धमकी देकर गूगल पे से 27500 रुपये ले लिया। पीड़िता के अनुसार इसके बाद वह और पैसे की मांग की। नहीं देने पर सगे संबंधियों के व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील वीडियो शेयर किया है। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।

10- कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ, चलाया हस्ताक्षर अभियान
विश्व तंबाकू निषेध दिवस (पखवाड़ा) पर बुधवार को 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर में जन जागरुकता कार्यक्रम हुआ। कमांडेंट पंकज कुमार पाण्डेय ने अधिकारी और कर्मचारियों को शपथ दिलाई और हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर पीएसी वाहिनी चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अतुल सिंह, अजय कुमार, अजय श्रीवास्तव, संगीता सिंह, ऋषि सिंह उपस्थित रहे।
11- दुष्कर्म के आरोपी पर कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज
दुष्कर्म के मामले में वांछित के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज किया गया। लंका थाने में भदोही के औराई निवासी अभय पांडेय के खिलाफ दुष्कर्म, भ्रूण हत्या समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज है। एनबीडब्ल्यू, कुर्की की नोटिस चस्पा समेत अन्य कार्रवाई के बाद भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने अवमानना का मुकदमा दर्ज किया। आरोपी यदि कोर्ट या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

12- इलाज के दौरान महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजुरी स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती महिला की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करवाया। बेनीपुर निवासी हीरालाल उर्फ विनोद केसरी की पत्नी उर्मिला केशरी (40) का शनिवार को नर्सिंग होम में बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद चार दिनों से वह बोल नहीं पा रही थी। आरोप है कि गंभीर स्थिति होने के बावजूद भी चिकित्सकों ने सिर्फ आश्वासन दिया। अचानक उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति हीरालाल ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि तहरीर लेकर जांच की जा रही है। नर्सिंग होम पर शाम तक पुलिस फोर्स तैनात रही।

13- पान की दुकान की टीन शेड की छत उखाड़कर चोरी
शिवपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर में पान की दुकान की टीन शेड का छत काटकर चोरों ने नकदी और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार को पीड़ित ने तहरीर दी। भवानीपुर निवासी विजय चौरसिया के बेटे आकाश ने देखा तो चोरी का पता चला। दुकान के अंदर मसाला, 36 हजार की नकदी और 9 हजार पूरे दिन की बिक्री का हिसाब था। बेटे ने डायल-112 को सूचना दी।
14- दंपती को मारपीट किया घायल
मरुई में दंपती की गांव के मनबढ़ युवकों ने पिटाई कर दी। सुषमा शुक्ला का आरोप है कि पिटाई से पति राजेंद्र शुक्ला घायल हो गए। तीसरी बार घुसकर मनबढ़ों ने मारा पीटा है। मंगलवार और बुधवार को राजातालाब थाने और जक्खिनी से पुलिस चौकी के चक्कर लगा रही हूं, लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। सुषमा ने कहा कि केस दर्ज नहीं हुआ तो पुलिस आयुक्त से लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक जाएंगी।
15- रेल इंजन पर चढ़ा बुजुर्ग, मौत
बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर बुधवार सुबह खड़ी उधना-बनारस एक्सप्रेस ट्रेन के पावर इंजन के ऊपर बुजुर्ग चढ़ गया। ऊपर से गुजर रहे ओएचई वायर की जद में आकर झुलस गया। उसे जलता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसकी उम्र लगभग 60 साल है। लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे मंडल रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।