एक क्लिक में वाराणसी की 15 खबरें: 40 हजार के लेनदेन में पुलिस का वीडियो वायरल, चोरों ने कार से उड़ाया बैग
Varanasi Top News : वाराणसी जिले में पिछले 24 घंटे में कई खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। इनमें खेत में उतरे करंट से मौत के मामले में महिला समेत तीन की गिरफ्तारी व 40 हजार के लेनदेन में पुलिस का वायरल वीडियो का मामला चर्चा में रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1- 40 हजार के लेनदेन में पुलिस का वीडियो वायरल
एक गांव में 40 हजार लेकर चहारदीवारी के निर्माण के लिए सौदे के मामले में जंसा थानाध्यक्ष और आरक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चार दिन पुराने वीडियो की जांच एडीसीपी ने दो दिन पहले कराई थी। इसमें थानाध्यक्ष और आरक्षी की भूमिका संदिग्ध मिली है। अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल ने बताया कि अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। इस मामले में किन्ही कारणों से चहारदीवारी नहीं हो पाई तो आरक्षी से पैसे वापस मांगे जा रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि आरक्षी 14000 काटकर 26000 वापस कर रहा है। वीडियो में आरक्षी, थानाध्यक्ष जंसा और दो अन्य साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं।
2- कांग्रेस ने उठाया आईआईटी के छात्रों का मुद्दा
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बीएचयू कैंपस में छात्रों के निलंबन का विरोध किया। कहा कि दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदेश सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। न ही सरकार का बुलडोजर एक्शन दिखाई दिया। भाजपा को एक प्रकोष्ठ बनाकर दुष्कर्म के आरोपियों को पदाधिकारी बना देना चाहिए।
3- खेत में उतरे करंट से मौत के मामले में महिला समेत 3 गिरफ्तार
वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र के तारापुर में सब्जी के खेत के किनारे घेरे गए तार में करंट से किशन (12) की मौत के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को बुधवार को तारापुर से गिरफ्तार किया। सभी को जेल भेज दिया गया। एक और आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। चितईपुर थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपियों में तारापुर के सीताराम, वीरेंद्र और चंदा साहनी हैं। वहीं, भोला साहनी की तलाश है। मंगलवार शाम खेलते समय खेत में तार छू जाने से उतरे करंट से किशन की मौत हो गई थी। वहीं, विकास झुलस गया था, उसका बीएचयू अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि खेत में फसलों को जानवरों से बचाने के लिए चारों तरफ तार लगाकर उसमें करंट दिया गया था।
आराजीलाइन विकासखंड के ग्राम पंचायत हरसोस के कंपोजिट विद्यालय के छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में अध्यापक दोषी पाए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी। सोमवार को कबड्डी खेलते समय आठवीं के छात्र लकी कुमार गोड़ से अध्यापक यशवर्धन त्रिपाठी की चोटी छू गई थी। इससे आक्रोशित अध्यापक ने छात्र की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह विद्यालय पर ताला बंद कर हंगामा और प्रदर्शन किया था। खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने टीम गठित कर जांच कराई।
5- सड़क हादसे में घायल पुलिसकर्मी की मौत, केस दर्ज
पुलिसलाइन के पास बाइक के धक्के से घायल पुलिसकर्मी सोनू कुमार गोंड (28) की उपचार के दौरान बुधवार सुबह बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। जिला जज के आवास पर सोनू की ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय पुलिस लाइन चौराहे के पास बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया था। कैंट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मऊ के कोपागंज मानोपुर भदसा निवासी सोनू 2018 बैच का आरक्षी था। बड़े भाई उमेश प्रसाद ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कैंट पुलिस सीसी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर मऊ रवाना हो गए।
6- बनारस क्लब में पत्नी और बच्चे के सामने युवक पर जानलेवा हमला
बनारस क्लब में मंगलवार रात एक कार्यक्रम के दौरान पत्नी, बच्चों के सामने एक युवक की मनबढ़ ने पिटाई कर दी। आरोप है कि लोहे के पौने से जानलेवा हमला किया गया। कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। भेलूपुर थाने क्षेत्र के रविंद्रपुरी कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि क्लब में एक कार्यक्रम में शामिल होने सपरिवार गया था। नदेसर के रहने वाले चंद्र प्रकाश यादव बेवजह रोशनी जायसवाल प्रकरण में उलझ गए। आरोप है कि इस दौरान गालीगलौज की गई, विरोध करने पर पौने से सिर पर वार कर दिया। पत्नी और बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो किसी तरह जान बची। सिद्धार्थ का आरोप है कि हत्या के प्रयास मामले में कैंट पुलिस ने हल्की धाराएं लगाईं।
7- चोरों ने कार से बैग उड़ाया
समाजोत्थान समिति के सचिव और सिटी चैनल के पूर्व निदेशक आलोक पारिख की कार से टप्पेबाजों ने चेतमणि चौराहे के पास 25 हजार नकद और अन्य सामान पार कर दिया। ग्वालदास साहू लेन निवासी आलोक ने बुधवार को भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि एक व्यक्ति गाड़ी में बैठे ड्राइवर से आकर कहा कि बाहर आपके पैसे गिरे हैं। ड्राइवर जब बाहर निकला तो कुछ अज्ञात युवकों ने गाड़ी के अंदर से बैग उड़ा दिया। पूरी वारदात सीसी कैमरे में कैद है।
8- मकान से चोरों ने नकदी और आभूषण समेटा
चोलापुर थाना क्षेत्र के कटारी गांव में छत के सहारे चोरों ने मकान से नगदी समेत आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। रविंद्र पाल के अनुसार, चोरों ने 32000 रुपये और आभूषण पर हाथ साफ किया।
9- नितेश मौर्य हत्याकांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार
दांदूपुर में नितेश मौर्य हत्याकांड में वांछित आरोपी को शिवपुर पुलिस ने बुधवार को हरिहरपुर रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया। शिवपुर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दांदूपुर के क्राइस्ट नगर निवासी संजय कुमार गौड़ के रूप में हुई है। 21 सितंबर को दांदूपुर में नीतेश मौर्य का शव घर से 100 मीटर दूर रिंग रोड के किनारे अधजले हाल में मिला था। पिता अनिल कुमार मौर्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
मैदागिन के कंपनी गार्डेन में मंगलवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन हजार की नकदी, ताश के पत्ते बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नहरपुरा का प्रियांशु, मध्यमेश्वर का जय कुमार गोंड और करन सेठ, कोयला बाजार का शमशेर, कतुआपुरा का गौरव सेठ है।
11- नाश्ते का पैसा मांगने पर दुकानदार को पीटा, पांच पर केस
चौबेपुर थाने क्षेत्र के श्रीकंठपुर में मिठाई की दुकान पर नाश्ते का बकाया पैसा मांगने पर मनबढ़ों ने बुधवार सुबह दुकानदार की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पांच के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दुकानदार सीताराम यादव ने बताया कि सुबह 8 बजे साहिल, मेराज, मोंटी व दो अज्ञात दुकान पर नाश्ता करने के बाद बिना पैसे दिए जा रहे थे। पहले का भी 750 रुपये बकाया था। मांगने पर तीनों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
12- छात्र की पिटाई के मामले में अध्यापक मिले दोषी
आराजीलाइन विकासखंड के ग्राम पंचायत हरसोस के कंपोजिट विद्यालय के छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में जांच में अध्यापक दोषी पाए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी। सोमवार को कबड्डी खेलते समय आठवीं के छात्र लकी कुमार गोड़ से अध्यापक यशवर्धन त्रिपाठी की चोटी छू गई थी। इससे आक्रोशित अध्यापक ने छात्र की पिटाई कर दी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह विद्यालय पर ताला बंद कर हंगामा और प्रदर्शन किया था। खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने टीम गठित कर जांच कराई।
गणेशपुर में यूनियन बैंक शाखा प्रबंधक राजीव कुमार सिंह के सिंधौरा के मकान को चोरों ने खंगाल दिया। 50 हजार नकद और आभूषण समेत अन्य घरेलू सामान चोर समेट ले गए। सीसी कैमरे की फुटेज में दो स्कूटी पर चार आरोपी दिख रहे हैं। तरना पुलिस चौकी पर तहरीर देने के बाद भी केस दर्ज करने में लापरवाही बरती। बैंक प्रबंधक ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई तो शिवपुर पुलिस ने केस दर्ज किया। उधर, न्यू अशोक विहार कॉलोनी निवासी एसबीआई बैंक के कैशियर के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और आभूषण चुरा लिए। अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सीसी कैमरे में दो चोर कैद हुए हैं।
14- जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में एसी खराब
पंडित दीनदयाल जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में एयरकंडीशनर काम न करने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग खिड़की खोलकर पंखे के सहारे रहे। मरीजों ने कहा कि प्रति बेड 400 रुपये लिए जाते हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर बाथरूम में मग तक नहीं है। वाशरूम का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने एक गार्ड और ऑपरेटर को रिपेयरिंग के लिए बुलाया।
15- बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवती की मौत
कपसेठी थाना क्षेत्र के बिरमपुर मोड़ के पास बाइक की टक्कर में साइकिल सवार युवती की मौत हो गई। बाइक सवार दो युवक भाग निकले। वाराडीह की सिन्नी (21) कपसेठी बाजार में शॉपिंग मॉल में काम करती थी। पुलिस ने अचेत युवती को सेवापुरी राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।