फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi to kolkata new air service start by spice jet

वाराणसी से कोलकाता के बीच नई विमान सेवा शुरू, वाटर कैनन सैल्यूट से यात्रियों का स्वागत

Fri, 05 Oct 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 05 Oct 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
varanasi to kolkata new air service start by spice jet
वाटर कैनन के बीच हुआ यात्रियों का स्वागत - फोटो : amar ujala
वाराणसी से कोलकाता के बीच गुरुवार से स्पाइस जेट ने नई विमान सेवा शुरू की। 18 यात्रियों को लेकर कोलकाता से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे विमान का स्वागत वाटर केनन से किया गया। स्पाइस जेट का 78 सीटर विमान एसजी 3328 शाम 4:50 बजे कोलकाता से चलकर 6:25 बजे वाराणसी पहुंचा। विमान एयरपोर्ट के रनवे से जैसे ही एप्रन पर आया इसको वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया।
विज्ञापन


यही विमान एसजी 3329 बनकर निर्धारित समय 6:45 बजे 10 मिनट की देरी से 6:55 बजे वाराणसी से 63 यात्रियों को लेकर कोलकाता के लिए रवाना हुआ। हलांकि वाराणसी कोलकाता के बीच इंडिगो और एयर इंडिया की विमान सेवा पहले से संचालित है। इंडिगो का विमान भी शाम को ही कोलकाता जाता है और प्रतिदिन संचालित होता है। एयर इंडिया का विमान सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को संचालित होता है।
विज्ञापन

 

गुवाहाटी के लिए इंडिगो की नई उड़ान भी इसी माह से

varanasi to kolkata new air service start by spice jet
इंडिगो एयरलाइन
काशी से गुवाहाटी के लिए विमान सेवा 29 अक्तूबर से शुरू की जाएगी। इंडिगो को इसके लिए नगर विमानन निदेशालय से मंजूरी मिल गई है।  अभी तक वाराणसी से पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए कोई विमान सेवा नहीं थी। गुरुवार को इसका अप्रूवल आने के बाद एयरपोर्ट पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 29 अक्तूबर को इंडिगो का विमान 06ई 953 सुबह 8:45 बजे गुवाहाटी से चलकर 10:45 बजे वाराणसी पहुंचेगा।

फिर यही विमान 06ई 954 बनकर सुबह11:15 बजे वाराणसी से चलकर दोपहर बाद 1:15 बजे गुवाहाटी पहुंचेगा। विमान सेवा प्रतिदिन संचालित होगी। विमान का बेसिक किराया 3451 रुपये रखा गया है। हालांकि पहले ही दिन दो दर्जन से अधिक सीट बुक होने के कारण किराया 5500 तक पहुंच गया।

इंडिगो एयरलाइंस के स्थानीय प्रबंधक अभिजीत ने बताया कि पर्यटन के दृष्टि से दोनों शहरों के बीच यात्रियों का आवगमन होता है। इसके अलावा वाराणसी से पूर्वोत्तर के राज्यों की कनेक्टिविटी अच्छी हो जाएगी। इसी के मद्देनजर इस विमान सेवा की शुरुआत की गई है।

एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया कि गुवाहाटी की उड़ान के लिए काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था। वाराणसी से देश के लगभग हर कोने की कनेक्टिविटी हो गई है। अगले माह तक लगभग आधा दर्जन और उड़ानें बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed