फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi to Jaipur flight: SpiceJet direct flight from this date, booking starts, here is the schedule

वाराणसी टू जयपुर फ्लाइट: इस तारीख से स्पाइसजेट की सीधी उड़ान, बुकिंग शुरू, ये रहा शेड्यूल

Sat, 23 Sep 2023 09:58 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 23 Sep 2023 09:58 AM IST
सार

स्पाइसजेट एयरलाइंस के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि विंटर सीजन में जयपुर के लिए अच्छी ट्रैफिक मिलती है। ये सीजनल फ्लाइटें होती हैं।

विज्ञापन
Varanasi to Jaipur flight: SpiceJet direct flight from this date, booking starts, here is the schedule
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जयपुर की सीधी उड़ान सेवा 29 अक्तूबर से शुरू हो रही है। स्पाइसजेट ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

स्पाइसजेट का विमान एसजी2968 सुबह सात बजे जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर नौ बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगा। यही विमान एसजी2969 बनकर सुबह 9.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरकर 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। स्पाइसजेट एयरलाइंस के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि विंटर सीजन में जयपुर के लिए अच्छी ट्रैफिक मिलती है। ये सीजनल फ्लाइटें होती हैं। विमान सेवा शुरू होने से यात्रियों को सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि कोलकाता के लिए भी विमान सेवा जल्द शुरू होगी।

विज्ञापन

बुद्धा एयर को पोखरा के लिए नहीं मिल रहा स्लॉट

वाराणसी से पोखरा की फ्लाइट शुरू हो नहीं सकेगी। बुद्धा एयर ने पोखरा की विमान सेवा शुरू करने के लिए स्लॉट मांगा था लेकिन स्लॉट नहीं मिल सका। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता का कहना है कि सितंबर से पहले स्लॉट खाली नहीं थे। अभी स्लॉट खाली हैं। अगर कंपनी संपर्क करती है तो स्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में बुद्धा एयर काठमांडो के लिए विमान सेवा का संचालन कर रहा है। हफ्ते में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को फ्लाइट है। बुद्धा एयर के कंट्री हेड उद्धव सुबेदी ने बताया कि वाराणसी और काठमांडो के बीच अच्छा ट्रैफिक मिलता है। रोजाना 80 से 85 फीसदी यात्रियों का आवागमन हो रहा है। उन्होंने बताया कि विंटर सीजन में इसे हफ्ते में तीन दिन किया जाएगा। स्लॉट मिला तो विमान का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed