फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi to Gorakhpur Chhapra special train will run from new year daily passengers will get big relief

वाराणसी: नए साल से गोरखपुर व छपरा के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, दैनिक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Tue, 29 Dec 2020 11:37 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 29 Dec 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Varanasi to Gorakhpur Chhapra special train will run from new year daily passengers will get big relief
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नए साल में वाराणसी सहित पूर्वांचल गोरखपुर व छपरा के दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। रेलवे बोर्ड ने मंडुआडीह-गोरखपुर और वाराणसी सिटी से छपरा तक विशेष ट्रेन चलाने को हरी झंडी दे दी है। चार जनवरी से दोनों ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

 
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, ट्रेन संख्या-05104 मंडुआडीह स्टेशन से रोजाना सुबह 5.25 बजे प्रस्थान करेगी। वाराणसी कैंट जंक्शन पर ठहराव के बाद 5.45 बजे रवाना होगी। वाराणसी सिटी स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होगा। विभिन्न रूट से होकर यह ट्रेन सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या-05103 गोरखपुर- मंडुआडीह स्पेशल शाम चार बजे चलकर रात 10 बजे मंडुआडीह स्टेशन पहुंचकर समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या- 05111/05112 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा स्पेशल ट्रेन का संचालन तीन जनवरी 2021 से प्रारंभ किया जाएगा। यह ट्रेन वाराणसी सिटी से प्रतिदिन शाम 6.25 बजे छपरा के लिए प्रस्थान करेगी।

यात्रियों को आरक्षित टिकट अनिवार्य


कोरोना काल में लोकल रूटों पर इंटरसिटी के नहीं चलने से पूर्वांचल भर के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई थी। गोरखपुर से छपरा और वाराणसी की यात्रा को लेकर काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब इन ट्रेनों के संचालन से आम लोगों की राह आसान हो जाएगी। हालांकि, इन ट्रेनों में भी सफर के लिए यात्रियों को आरक्षित टिकट अनिवार्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed