{"_id":"5c36efc6bdec22571b3c3335","slug":"varanasi-to-chennai-direct-flight-service-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से चेन्नई के बीच स्पाइस जेट की सीधी उड़ान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से चेन्नई के बीच स्पाइस जेट की सीधी उड़ान आज से
Thu, 10 Jan 2019 12:39 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से चेन्नई के बीच स्पाइस जेट एयरलाइंस की सीधी विमान सेवा आज से शुरू होने जा रही है। इसके पूर्व चेन्नई से इंडिगो की विमान वाया पटना होकर आती थी, लेकिन कोहरे के कारण एयरलाइंस ने इस उड़ान को बंद कर दिया है। इसके बाद चेन्नई से वाराणसी आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को दिक्कत होने लगी थी। इसी परेशानी को देखते हुए स्पाइस जेट ने विमान संचालन का फैसला लिया।
पर्यटन से जुड़े विशेषज्ञों की माने तो इस विमान का संचालन कुंभ तथा प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर किया गया है। इसका लाभ भी एयरलाइंस को मिलेगा, क्योंकि दक्षिण भारत से काशी और प्रयागराज काफी श्रद्धालु आते हैं। स्पाइस जेट का विमान एसजी 735 शाम 4:25 बजे चेन्नई से उड़ान भरकर 06:50 बजे वाराणसी पहुंचेगा।
फिर यही विमान एस जी 736 बनकर शाम को 07:35 बजे वाराणसी से उड़ान भरेगा जो रात10:05 बजे चेन्नई पहुंचेगा। स्पाइस जेट के सेल्स मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि कुंभ मेला तथा प्रवासी भारतीय सम्मेलन को देखते हुए इस विमान सेवा की शुरुआत की गई है।