फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi to Azamgarh Fare increased PM Modi will inaugurate Vande Bharat Train on 15 September

काम की बात: वाराणसी से आजमगढ़ का बढ़ा किराया, 15 को पीएम वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी; पढें- जरूरी खबरें

Thu, 12 Sep 2024 10:46 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Sep 2024 10:46 AM IST
सार

वाराणसी से आजमगढ़ का रोडवेज बसों का किराया सात रुपये बढ़ गया है। टोल प्लाजा के कारण किराया बढ़ाया गया। 15 सितंबर को पीएम मोदी सिर्फ देवघर-वाराणसी को हरी झंडी दिखाएंगे। पढ़ें- अन्य महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन
Varanasi to Azamgarh Fare increased PM Modi will inaugurate Vande Bharat Train on 15 September
roadways bus new - फोटो : istock

विस्तार

वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग स्थित बलिरामगंज में एनएचएआई के टोल प्लाजा शुरू होने से रोडवेज बसों का किराया भी बढ़ गया। अब वाराणसी से आजमगढ़ के लिए सात रुपये ज्यादा किराया देना होगा। सिटी बसों की सेवा भी प्रभावित है। तीन दिन से सिटी की डीजल बसें टोल प्लाजा की ओर नहीं जा रही हैं। इन बसों का भी किराया बढ़ाए जाने पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (ग्रामीण) वीके श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी से आजमगढ़ का किराया सात रुपये प्रति यात्री बढ़ाया गया है। वहीं, चंदवक, देवगांव और लालगंज जाने के लिए भी सात रुपये अधिक किराया देना होगा। टोल के कारण यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की लगभग 15 बसें चोलापुर, धरसौना, सिंधौरा, दानगंज, चंदवक व खुज्झी मोड़ के बीच संचालित होती है। रोजाना 700 से 800 यात्रियों की आवाजाही होती है। ऐसे में उन्हें पिछले तीन दिनों से आवागन में परेशानी हो रही है। सिटी के चालकों, परिचालकों ने बताया कि टोल के कारण सेवा स्थगित है। किराया बढ़ाने पर मंथन चल रहा है। कम से कम छह से सात रुपये किराया बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 को सिर्फ देवघर-वाराणसी को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम

वंदे भारत ट्रेनों के शुभारंभ की तिथि में बदलाव हुआ है। 15 सितंबर को सिर्फ देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। आगरा-बनारस वंदेभारत और 20 कोच की वाराणसी-नई दिल्ली वंदेभारत को 16 सितंबर को हरी झंडी दिखाएंगे। पहले यह कार्यक्रम 15 सितंबर को था।

बुधवार की शाम रेलवे बोर्ड का मैसेज आते ही अधिकारियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक 15 सितंबर को टाटानगर से अन्य वंदेभारत ट्रेनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस को रवाना करेंगे। वहीं, आगरा-बनारस और 20 कोच की वाराणसी-नई दिल्ली वंदेभारत की तिथि एक दिन आगे बढ़ा दी गई है।

सिंगरौली और शक्तिनगर इंटरसिटी रहेगी रद्द
वाराणसी। नारायणपुर बाजार और जिवनाथपुर स्टेशन पर प्रस्तावित यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके तहत कैंट स्टेशन से चलने वाली सिंगरौली और शक्तिनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस के फेरो में अस्थायी रूप से कटौती की जा रही है। ट्रेन संख्या-13343 वाराणसी- शक्तिनगर इंटरसिटी 15 से 20 नवंबर तक बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को नहीं चलेगी। इधर, ट्रेन संख्या-13345 वाराणसी-सिंगरौली इंटरसिटी सोमवार, मंगलवार, बुधवार और रविवार को रद्द रहेगी।  

आईआरसीटीसी वाराणसी के डीजीएम बने दर्शन कुमार
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने दर्शन कुमार को वाराणसी कैंट में डिप्टी जनरल मैनेजर बनाया है। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि वाराणसी के महत्व और कॉरपोरेशन के कार्यों को और बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए यह तैनाती की गई है।  

विमला सिंह होंगी बनारस की नई आरएसओ
वाराणसी। विमला सिंह बनारस की नई क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) होंगी। वह इसी सप्ताह पदभार ग्रहण कर लेंगी। आरपी सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था। उनको प्रदेश सरकार से रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड मिल चुका है। इसके पहले प्रयागराज में आरएसओ पद पर तैनात थीं। 1983 में अपनी कॅरिअर की शुरुआत करने वाली विमला टेलिकॉम के बाद रेलवे में नियुक्त हुईं। 2002 में खेल विभाग में आ गईं और सीतापुर में आरएसओ रहते हुए 2017 तक लखनऊ केडी सिंह बाबू स्टेडियम में गर्ल्स हॉस्टल की कोच रहीं।  
 
14 वर्षीय किशोर समेत तीन डेंगू संक्रमित मिले
वाराणसी जिले में डेंगू का संक्रमण कम होता नहीं दिख रहा है। बुधवार को सुंदरपुर में 14 वर्षीय किशोर समेत तीन लोग डेंगू संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा 35 तक पहुंच गया है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि बुधवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, उसमें हुकुलगंज में 40 वर्षीय युवक, बसही में 56 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। कुल 479 घरों पर टीम ने सर्वे किया। इसमें तीन जगहों पर डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया। जिन लोगों के घर लार्वा मिला है, उनको घर के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते रहने को कहा गया है। 

छठवीं बार बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर
गंगा के जलस्तर में चार मीटर की गिरावट के बाद फिर से बढ़ाव होने लगा। छठवीं बार गंगा के जलस्तर में बुधवार को एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गंगा का जलस्तर 64.74 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। रविवार से गंगा के जलस्तर में ठहराव बना हुआ था और बुधवार को जलस्तर फिर से बढ़ने लगा। केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। एनडीआरएफ, जल पुलिस की टीम गंगा के जलस्तर की निगरानी कर रही है। 
  
157 ई रिक्शा वाहन स्वामियों ने लगवाया कलर व बार कोड स्टीकर
काशी जोन में चलने वाले ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारण किया गया है। ई-रिक्शा मैनेजमेंट प्लान के तहत वाहनों के रजिस्ट्रेशन के पते के अनुसार यातायात लाइन कमिश्नरेट वाराणसी में कुल 157 ई-रिक्शा ने पंजीकरण करा लिया है। साथ ही ई रिक्शा पर कलर कोड व बार कोड स्टीकर भी लगवाया है। ई-रिक्शा वाहनों पर बार कोड कलर युक्त स्टीकर लगाए जाने के लिए काशी जोन के वाहन चालकों / स्वामियों को अपने साथ रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, फिटनेस सर्टिफिकेट, वीमा, आधार कार्ड प्रपन्न लाना अनिवार्य है। यह बार कोड कलर युक्त स्टीकर वाहन चालकों को निशुल्क वितरण किया जा रहा है। काशी जोन में कोतवाली, जैतपुरा और आदमपुर में रहने वाले टोटो चालकों को लाल, चेजगंज, सगरा, लक्सा, दशाश्वमेध और चौक में रहने वाले टोटो चालकों को पीला, भेलूपुर में रहने वाले को हरा तथा लंका और चितईपुर में रहने वाले को नीला कलर व क्यूआर कोड स्टीकर वितरित किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed