फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Suspicious death of a young man uproar among family members

Varanasi News: युवक की संदिग्ध हालात में मिली लाश, मचा कोहराम; जलकल कार्यालय में भिड़े पार्षद और सचिव

Thu, 18 Jul 2024 02:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 02:00 PM IST
सार

Varanasi News; वाराणसी में गुरुवार को कई खबरें रहीं। पहली खबर मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की है। महेशपुर गांव में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पत्नी से अनबन चल रही थी। दूसरी खबर, जलकल कार्यालय की है। यहां कार्यालय के बाहर पार्षद और सचिव हैंडपंप की लिस्ट को लेकर भिड़ गए।

विज्ञापन
Varanasi Suspicious death of a young man uproar among family members
मृतक की फाइल फोटो और मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर में ब्लाक मुख्यालय के पास एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों मे उपेंद्र सिंह (32) का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर मंडुवाडीह पुलिस के साथ ही एसीपी रोहनिया व डॉग स्क्वायड तथा फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर मामले की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


काशी विद्यापीठ ब्लाक मुख्यालय के पास उपेन्द्र सिंह अपने तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी 2020 में प्रयागराज निवासिनी पायल सिंह से हुई थी।4 वर्षीय एक पुत्र चंद्र भी है। मृतक की सास सीमा के अनुसार, उपेंद्र का अपनी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था और मृतक पेटीएम में फील्ड वर्क का कार्य करता था। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


एक ही रात में पांच घरों में चोरी
ऊंचगांव में सोमवार रात चोर पांच घरों में धावा बोलकर मोबाइल, नकदी और गहने चुरा ले गए। ग्रामीणों ने अकेलवा पुलिस चौकी पर शिकायत की है। चौकी से मात्र दो किलोमीटर दूर घटनास्थल पर पहुंचने में प्रभारी को दो दिन का समय लगा। चोर सबसे पहले ईश्वरी विश्वकर्मा के घर में घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामदे की आलमारी पर रखे दो मोबाइल उठा लिए। इसके बाद प्रमोद के घर से एक मोबाइल, सुरेश विश्वकर्मा के यहां से पांच हजार नकद और दुर्गा पटेल के घर के बरामदे में टंगे पैंट से 140 रुपये चुरा लिए। उसके बाद प्रवेश पटेल के घर में घुसकर एक कमरे में रखा एयर बैग उठा ले गए। उसमें रखी सोने की चेन, मंगलसूत्र, झुमके, लॉकेट, चांदी की पायल, कड़ा और 4500 रुपये निकाल कर बैग खेत में फेंक दिया।

प्रवेश ने बताया कि लिखित सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोहता थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि चोरी की सूचना उन्हें नहीं मिली है। चौकी प्रभारी को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी।

अस्सी घाट पर दुकानदारों के दो गुटों में जमकर मारपीट
अस्सी घाट स्थित सुबह-ए-बनारस पर फास्ट फूड की दुकान और टॉय कार चलाने वालों में गुरुवार की रात जमकर मारपीट हुई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और चार युवकों को अपने साथ ले गई। अस्सी घाट के सुबह-ए-बनारस पर दो लोग अपनी टॉय कार लाकर चलाते है। 

टॉय कार संचालकों से फास्ट फूड दुकान के संचालकों की कहासुनी हुई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर जूते-चप्पल चले। स्थानीय लोगों का कहना था कि घाट पर पर्यटक पुलिस चौकी तो खुली है, लेकिन वहां कोई मौजूद ही नहीं रहता है। 

 

जलकल कार्यालय में पार्षद और सचिव हैंड पंप की लिस्ट को लेकर भिड़े

भेलूपुर स्थित जलकल कार्यालय में वार्ड नंबर-21 तरना वार्ड के भाजपा पार्षद रोहित मिश्रा और और जलकल सचिव ओपी सिंह के बीच हैंड पंप की लिस्ट लेने को लेकर बसह हो गई। जिसके बाद बहस का वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। 

पार्षद रोहित मिश्रा अपने क्षेत्र में लग रहे हैंड पंप की लिस्ट लेने जलकल महाप्रबंधक के आफिस पहुंचे थे, वहां पहले से जलकल के महासचिव ओपी सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हम लिस्ट ऐसे नहीं देंगे। जिसपर पार्षद और सचिव के बीच बहस शुरू हो गई।

इस दौरान महाप्रबंधक ने हस्तक्षेप करते हुए लिस्ट देनी की बात कही। उस पर सचिव जलकल महाप्रबंधक पर भी भड़क गए और लिखित आदेश देनी की बात करने लगे।

पार्षद रोहित मिश्रा का आरोप है कि पिछले कई दिनों से हमारे क्षेत्र में हैंडपंप लगाए जा रहा है। जिसकी सूची मांगने हम जलकल विभाग गए थे। वहां जलकल के महासचिव ओपी सिंह ने लिस्ट देने से मना कर दिया। वहां मौजूद महाप्रबंधक के कहने के बाद भी वह लिस्ट देने को तैयार नहीं हुए और लिखित आदेश मांगने लगे। लगातार विकास कार्य में अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं और विपक्ष सरकार के कार्यों पर उंगली उठा रही हैं। 

सचिव का तबादला हो गया है लेकिन अभी भी वह यहां कार्य कर रहे हैं। हम मांग करते हैं कि इन्हे यहां से तत्काल रवाना किया जाए। साथ ही आरोप लगाया कि जहां सपा के पार्षद हैं वहां धड़ल्ले से काम हो रहा हैं। लेकिन जहाँ हमारा वार्ड है वहाँ कुछ नही हो रहा है।

नगर आयुक्त को मिला सम्मान
वाराणसी के नगर आयुक्त अक्षत वर्मा को पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत स्वनिधि से समृद्ध योजना में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कृत हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र को सजाने संवारने की जिम्मेदारी कई विभागों की है, लेकिन निगम ने अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभाई है।

अवैध वसूली में नगर निगम के लिपिक और परिचारक निलंबित
अवैध वसूली मामले में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने नगर निगम के दो कर्मचारियों लिपिक बृजेश कुमार गौतम और परिचारक विनोद सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही इस मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी नामित कर दिया है। जांच अधिकारी से 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी कार्यालय में कार्यरत लिपिक बृजेश कुमार गौतम की शिकायत मेयर अशोक कुमार तिवारी से की गई थी। चौक के एक व्यक्ति ने मेयर से शिकायत की कि उनके घर जाकर भवन का वार्षिक मूल्यांकन कम करने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी। 

मेयर ने इस मामले में नगर आयुक्त को कार्रवाई का निर्देश दिया था। जांच में आरोप सही मिलने पर नगर आयुक्त ने उन्हें निलंबित किया है। उधर राजस्व विभाग की जांच में पाया गया कि ड्यूटी लगाने के बाद जालान पार्किंग स्टैंड कचहरी से विनोद सिंह गैरहाजिर रहे। यहां तीन आदमी पर्ची काटते मिले। उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने पर इन्हें निलंबित किया गया।

बीएचयू में प्रो.ओमशंकर ही रहेंगे हृदय रोग विभाग में अध्यक्ष
आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग में प्रो.ओमशंकर की जगह प्रो. विकास अग्रवाल को अध्यक्ष बनाने के फैसले को बीएचयू प्रशासन को आखिर वापस लेना पड़ा। पौने दो माह बाद(55 दिन बाद) 18 जुलाई को बीएचयू प्रशासन ने इसका आदेश भी जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि विभाग में प्रो. ओमशंकर ही अध्यक्ष रहेंगे।

संत समिति ने ओवैसी को घेरा, योगी सरकार के फैसले का किया स्वागत
काशी में इस बार सावन महीने के दौरान खाने वाली दुकान या ठेलों के मालिक अपना नाम लिखवाएंगे। यूपी सरकार ने कुछ दिन पहले ये आदेश जारी किया था। वहीं, अखिल भारतीय संत समिति ने इस आदेश का स्वागत करते हुए योगी सरकार के निर्णय को सही बताया है।



संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि सावन में हर कोई अपने दुकान के आगे अपना नाम लिखे, यह अनिवार्य किया जाना चाहिए। वहीं, एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आप हलाल समान बेचते थे तो हपने कभी भी कोई प्रश्न नहीं उठाया, तो अब यह नाराजगी क्यों?

अंतिम संस्कार के लिए आया युवक गंगा में डूबा
पटना के कृष्ण नगर का रहने वाला गोलू कुमार (18) बृहस्पतिवार रात हनुमान घाट के सामने गंगा में डूब गया। सूचना पाकर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम खोजबीन में लगी थी। परिजनों ने बताया कि परिवार के एक सदस्य की अंत्येष्टि के लिए सभी हरिश्चंद्र घाट आए थे। 

अंतिम संस्कार के बाद सभी हनुमान घाट के सामने गंगा में नहाने लगे। नहाने के दौरान गोलू और उसका एक साथी गंगा में डूबने लगे। गोलू गहरे पानी में समा गया और उसका साथी एक नाव पकड़ कर बच गया। गोलू के गंगा में डूबने की सूचना पाकर उसके पिता पप्पू कुमार घाट पर बेहोश हो गए थे। 

वरुणा नदी में उतराया मिला युवक का शव
सारनाथ। पुराना पुल चौकी क्षेत्र में गुरुवार शाम वरुणा नदी में एक युवक का शव उतराया मिला। सारनाथ थाने की पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हुई है। 

पुलिस ने बताया कि उसने हल्के आसमानी रंग की हाफ शर्ट और चेकदार लुंगी पहन रखी थी। इससे पहले शव को लेकर जैतपुरा और सारनाथ थाने की पुलिस सीमा विवाद में भी उलझी रही। अंतत: सारनाथ थाने की पुलिस ने ही शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

स्वामी रमेशानंद पर हमले के आरोप में 12 पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार
गढ़वा घाट के स्वामी वितरागानंद सरस्वती गौ सेवा आश्रम के मुख्य पुजारी स्वामी रमेशानंद सरस्वती उर्फ रमेश कुमार यादव पर हमले के मामले में 12 अज्ञात पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को मलहिया निवासी बनारसी और पड़ाव सूजाबाद के बबलू व किशन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

स्वामी रमेशानंद सरस्वती ने बताया कि वह बुधवार शाम गढ़वा घाट आश्रम के बाहर हनुमान मंदिर और गंगा दर्शन कर वापस जा रहे थे। झाड़ी में छिपे 12 अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोकी। उसके बाद लाठी-डंडे से सिर और पीठ पर पिस्टल की मुठिया से वार किया। 

धमकी दी कि भविष्य में दिखे तो वाहन के साथ आग लगाकर फूंक देंगे। लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में चिह्नित हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

मंगेतर के साथ युवक ने की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
अकथा, पहड़िया क्षेत्र की एक कॉलोनी की युवती की तहरीर पर सारनाथ थाने में कालीमहाल के अंकित नंदन के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। युवती ने बताया कि 22 अप्रैल को उसकी सगाई अंकित नंदन के साथ हुई थी। 

अंकित ने उसका मोबाइल नंबर परिजनों से लिया। बातचीत कर मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। परिजनों से पूछकर वह अंकित नंदन से मिलने गई तो वह उटपटांग बातें करने लगा। दोबारा मुलाकात के लिए बुलाया तो छेड़खानी करने लगा। साथ ही, शारीरिक संबंध का दबाव भी बनाया। 

विरोध करने पर गालीगलौज की और शादी के लिए मना करने लगा। अंकित नंदन की बातें सुनकर उसके मां-बाप को गहरा सदमा लगा। सारनाथ थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

बेटे का दोस्त बन कर आया उचक्का वृद्धा के गहने और मोबाइल लेकर भागा
बेटे का दोस्त बताकर एक उचक्का भुवनेश्वर नगर कॉलोनी में शांति अपार्टमेंट में रहने वाली एक वृद्धा के गहने और मोबाइल लेकर भाग गया। सरस्वती सिंह ने कैंट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

सरस्वती सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह उनके फ्लैट में एक युवक आया। खुद को आजमगढ़ में एक बैंक में कार्यरत बेटे रामानुज सिंह का दोस्त बताया। साथ ही, उनके गांव और परिवार के कई सदस्यों के नाम बताए। 

कहा कि आपके गहनों की साफ-सफाई कराने के साथ ही उन्हें बदलवाने के लिए आपके बेटे ने भेजा है। फिर उन्हें पांडेयपुर में आभूषण की दुकान पर चलने को कहा। युवक पर विश्वास कर सोने की चेन, कान की एक जोड़ी बाली, दो अंगूठी और लॉकेट लगी हुई मोती की दो माला दे दी। 

युवक उन्हें पांडेयपुर ओवरब्रिज तक ले गया और उनका मोबाइल लेकर थोड़ी देर में आने को कहा। लगभग एक घंटे बाद भी वह युवक नहीं आया तो उन्हें पता लगा कि उनके साथ ठगी हुई है। इसके बाद वह घर आ गईं। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि तहरीर के आधार पर वृद्धा के घर और पांडेयपुर ओवरब्रिज के नीचे व उसके आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

सीसीआई लैब में आधे घंटे कटी रही बिजली
बीएचयू अस्पताल में सीसीआई लैब में गुरुवार की दोपहर में बिजली गुल होने की वजह से मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ा। दोपहर करीब ढाई बजे बिजली गुल हो गई, इस वजह से यहां कंप्यूटर ने काम करना बंद कर दिया। 

करीब आधे घंटे बाद जब बिजली आई तब मरीजों, परिजनों ने राहत की सांस ली। सीसीआई लैब के प्रभारी प्रो. एसपी मिश्रा ने बताया कि दोपहर में कुछ समय के लिए बिजली गुल रही, लेकिन फिर आ गई। मरीजों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी
राजातालाब के इटही मरूई गांव में गुरुवार दोपहर लाडो (26) कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकी मिली। घर आए पति ने देखा तो शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। राजातालाब थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

आशू तिवारी ने बताया कि वह अपने पांच साल के बीमार बच्चे बच्चू को लेकर दवा दिलाने गए थे। वापस आने पर काम पर चले गए। दोबारा घर आए तो उन्होंने पत्नी लाडो को फंदे के सहारे लटका देखा। बताया कि लाडो बीमार रहती थी। बार-बार कहती थी कि नहीं बचेगी। आशू ने कहा कि अवसाद के कारण पत्नी ने आत्महत्या की है। आत्महत्या की सूचना पाकर मेहदीगंज निवासी उसके नाना अशोक दूबे भी पहुंचे थे। 

पति सहित सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विवाह के बाद ससुराल के लोग विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने लगे। बड़ागांव थाने में पति सहित ससुराल के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

महदेपुर की रहने वाली अंगिता देवी ने बताया कि उसकी शादी बीते वर्ष मार्च में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जौनपुर के थाना गद्दी क्षेत्र के प्रमोद से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 

पति प्रमोद कुमार, सास विमला देवी, ससुर चिकनू राम और ननद मनीता, मीरा, मंतोरा व पूनम उससे मारती-पीटती रहती हैं। 14 जुलाई की रात पूरे परिवार ने फिर पिटाई। अगली सुबह पिता रमेश जैसवार को सूचित कर बुलाया। पिता और चाचा जब घर पहुंचे तो सब लोगों ने उनकी भी पिटाई की।

 

कोचिंग गया छात्र वापस नहीं लौटा
भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड के ब्रह्मानंद नगर कॉलोनी में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाला छात्र आयुष तिवारी मंगलवार शाम से लापता है। पिता अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि उनका पुत्र हॉस्टल से शाम पांच बजे कोचिंग में पढ़ने के लिए निकला था।

देर रात होने पर भी वापस नहीं आया। वॉर्डन से लापता होने की जानकारी हुई। मामले को लेकर भेलूपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आयुष मूलरूप से जौनपुर जिले के गद्दोपुर, महराजगंज का रहने वाला है। 

देसी पिस्टल लेकर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया
बलिया के मूल निवासी और रमरेपुर क्षेत्र में रहने वाले किशोर को देसी पिस्टल के साथ सोशल मीडिया में फोटो शेयर करना महंगा पड़ा। पुलिस ने फोटो के आधार पर किशोर को चिह्नित कर उसे गुरुवार को पकड़ा। किशोर के पास से .32 बोर की देसी पिस्टल बरामद की गई। किशोर ने पुलिस को बताया कि उसने अपने एक परिचित से पिस्टल लेकर रौब झाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की थी। 

अवैध पिस्टल रखने के आरोप में युवक पकड़ाया
लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने रमदत्तपुर से एक युवक को अवैध पिस्टल रखने के आरोप में पकड़ा है। बुधवार रात तक पुलिस ने उससे पूछताछ की। मूलरूप से बलिया निवासी युवक रमदत्तपुर में रहता है। पुलिस ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार चोरी के आरोपियों ने पूछताछ में युवक की जानकारी दी थी। 

बर्तन के गोदाम में लगी आग
भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड स्थित चित्रकूट अपार्टमेंट में बुधवार को अचानक बर्तन गोदाम में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। मालिक शेखर दीक्षित ने बताया कि गोदाम से धुआं निकल रहा था, जैसे ही दरवाजा खोला तो लपट बाहर निकलने लगी। आग से काफी क्षति हुई है। गोदाम में कुकर, सिलिंडर, मिक्सर ग्राइंडर अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण थे। 

सड़क कर बर्थडे ब्वॉय का केक कटवा रहे थे दरोगा, वीडियो वायरल
वाराणसी के आदमपुर थाने के एक दारोगा का वर्दी में लड़कों के बीच खड़े होकर बर्थडे ब्वॉय का केक कटवाने का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा कि इस दौरान मौके पर मौजूद युवकों ने केक काटने की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है।

महिलाओं के लाठी की डर से भागे चोर
लोहता थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में मंगलवार रात बुनकर के घर में चोरी हो गई। दो महिलाओं ने एक चोर की पिटाई भी कर दी। जबकि चार चोर मौके से भाग निकले। बखरिया गांव के कन्हैया पटेल सूरत में पावरलूम चलाते हैं। गांव में पत्नी जगमनी देवी और उनकी भाभी पार्वती रहती हैं। रात में चार पांच की संख्या में चोर घर में घुस आए। आभूषण समेत अन्य सामान समेट ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed