फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi SSP teaches to Inspector advice to stay away from corruption

वाराणसी: एसएसपी ने दरोगाओं को पढ़ाया नैतिकता का पाठ, भ्रष्टाचार से दूर रहने की नसीहत

Mon, 22 Mar 2021 12:51 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 22 Mar 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Varanasi SSP teaches to Inspector advice to stay away from corruption
आईपीएस अमित पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित पुलिस लाइन में रविवार को 180 दरोगा और उनके सामने पुलिस कप्तान थे। इस दौरान लगभग दो घंटे तक कप्तान ने न किसी की गलती बताई और न किसी को डांटा-फटकारा। उन्होंने सिर्फ यह समझाया कि बदलते दौर में हमें इस तरह से अपनी ड्यूटी करनी है कि पुलिस महकमे की कार्यशैली की आम आदमी तारीफ करे।

विज्ञापन


एसएसपी अमित पाठक ने जिले के थानों में तैनात 180 दरोगा को समझाया कि अन्य सरकारी विभागों की तरह पुलिस भी एक विभाग है। दरोगा के पद पर नियुक्त होने के साथ ही हमें यह अधिकार नहीं मिल जाता है कि हम किसी के साथ दुर्व्यवहार करें। हम सभी को आम आदमी से हमेशा अच्छे से पेश आना चाहिए। कभी भी धैर्य नहीं खोना चाहिए और सुनने की आदत डालनी चाहिए। हमारा काम अच्छा रहेगा तो लोग हमारी कार्यशैली की प्रशंसा करने के साथ ही हमारा सम्मान भी करेंगे। 
विज्ञापन

खाकी वर्दी की गरिमा का रखें ध्यान

इसके साथ ही एसएसपी ने दरोगाओं को भ्रष्टाचार से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त होने से पहले खुद के बारे में और बच्चों व परिवार के बारे में विचार जरूर करें। समस्या या शिकायत लेकर सामने आने वाले फरियादी की जगह खुद को दो मिनट के लिए रख कर देखें तो कभी गलती नहीं होगी। खाकी वर्दी और इसकी गरिमा का सदैव ध्यान रखते हुए सभी का सम्मान करें। दो घंटे की बैठक के बाद एसएसपी ने बताया कि अगले रविवार को फिर 180 दरोगा को बुलाकर उनसे भी इसी तरह का संवाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed