फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi sp news

जमीनी कार्यकर्ता ही सपा के सच्चे योद्धा ः शालिनी यादव

Sat, 18 Jul 2020 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
varanasi sp news
सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के गौर ग्राम सभा में शुक्रवार को सपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सपा की ओर से लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी शालिनी यादव ने उपाध्यक्ष करीमुल्ला एवं सचिव रामराज बिंद व कार्यसमिति के सदस्य के रूप में रमाशंकर यादव के मनोनीत होने पर उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया। शालिनी यादव ने कहा कि सपा के जमीन से जुड़े कार्यकर्ता ही पार्टी के असली योद्धा माने जाते हैं।
विज्ञापन

युवा नेता रोहित सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सभी समर्पण की भावना से कार्य करते हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ क्षेत्र में जिम्मेदारियों के लिए पार्टी के मुखिया का निर्देश ही उनके लिए सर्वोपरि होता है। समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर यादव ने स्वर्गीय राजनारायण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि समाजवादी नेता राजनारायण सिंह ने वाराणसी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी हार नहीं मानी और उन्होंने रायबरेली से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव हरा दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जग नारायण पटेल, संचालन केशनाथ यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन राम सिंह यादव ने किया। इस दौरान अरुण यादव, अजीत यादव, राम सिंह यादव, महेंद्र यादव, प्रो. चंद्रजीत यादव, दीना यादव, जयप्रकाश यादव, राम सुंदर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed