फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 samajwadi party varanasi leaders standing in Lucknow for ticket candidates

UP Chunav 2022: टिकट के लिए लखनऊ में डटे बनारस के सपा नेता, गठबंधन के साथ समझौता होना बाकी, एक-दो दिन में तय होंगे प्रत्याशी 

Fri, 11 Feb 2022 10:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Feb 2022 10:52 AM IST
सार

वाराणसी से सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि एक दो दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। कुछ सीटों पर मामला फंसा है। शीर्ष नेतृत्व से जल्द ही फैसला होगा।

विज्ञापन
UP Election 2022 samajwadi party varanasi leaders standing in Lucknow for ticket candidates
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी की ओर से अब तक कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है। कई दावेदार और पार्टी के पदाधिकारी लखनऊ डटे हैं। उम्मीद है कि एक से दो दिन के भीतर प्रत्याशियों की घोषणा होगी।

विज्ञापन


सपा की ओर से सेवापुरी विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल और दक्षिणी विधानसभा से महा मृत्युंजय मंदिर के महंत परिवार से किशन दीक्षित को टिकट दिया गया है। इसके अलावा अपना दल कमेरावादी ने रोहनिया में केसरीपुर के प्रधान अभय पटेल और पिंडरा से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश पटेल को टिकट दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा गठबंधन के साथी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शिवपुर से अपने बेटे अरविंद राजभर को उतारा है। इसके अलावा अजगरा विधानसभा से अब तक कोई प्रत्याशी सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः टिकट घोषणा के साथ ही वाराणसी कांग्रेस में घमासान, रामनगर पालिका अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, दो सीटों पर विरोध के स्वर तेज

पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि एक दो दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। कुछ सीटों पर मामला फंसा है। शीर्ष नेतृत्व से जल्द ही फैसला होगा। सुभासपा के प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने कहा कि अजगरा को लेकर एक दो दिन में स्थिति साफ होगी। 

 

इस सीट को लेकर सपा और सुभासपा के बीच समझौता बाकी है। कैंट और उत्तरी सीट पर भी अब तक सपा ने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। कैंट सीट टीएमसी के खाते में जाने की चर्चा है तो उत्तरी से किसी मुस्लिम या क्षत्रिय नेता को टिकट देने की बात चल रही है।
पढ़ें- वाराणसी के सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, चार सीटों पर महिला उम्मीदवार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed