{"_id":"5b2bd3024f1c1b264d8b7b48","slug":"varanasi-smart-city-tender-should-be-release-till-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी स्मार्ट सिटी के लिए सितंबर तक जारी किए जाएं सभी टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी स्मार्ट सिटी के लिए सितंबर तक जारी किए जाएं सभी टेंडर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुणाल कुमार ने गुरुवार को वाराणसी शहर में चल रही परियोजनाओं और योजनाओं की समीक्षा की। स्मार्ट सिटी से जुड़े सभी टेंडर हर हाल में सितंबर 2018 तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि देश के अन्य स्मार्ट सिटी की अच्छी योजनाएं यहां के लिए उपयुक्त हो सकती हैं।
समीक्षा बैठक में संयुक्त सचिव कुणाल कुमार ने निर्देश दिया कि सड़कों को बनाये जाने से पहले सभी विभागों का समन्वय होना चाहिए ताकि उसे दोबारा नहीं खोदना पड़े। पाथवे को बनाये जाने से पहले पटरियों से अतिक्रमण आदि हटवाकर आधारभूत ढांचा तैयार करने को कहा।
अमृत योजना के तहत हाउस टू हाउस पेयजल कनेक्शन की गति काफी धीमी होने पर नाराजगी जताई। गोइठहां एसटीपी को प्रत्येक दशा में 15 अगस्त तक पूरा कराने का निर्देश दिया। ह्रदय योजना के कार्यों को भी 15 अगस्त से पहले पूरा कराये जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ शौचालय, कूड़ा निस्तारण व्यवस्था एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।