{"_id":"5d887c3d8ebc3e017f1e651b","slug":"varanasi-sikrara-village-house-catches-mysterious-fire-on-its-own","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग कर रहे रतजगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग कर रहे रतजगा
Mon, 23 Sep 2019 01:33 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
आग से परेशान हैं ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव की हरिजन बस्ती के लोग इन दिनों एक अजीबोगरीब घटना से डरे हुए हैं। लोगों के अनुसार आजकल यहां की कई झोपड़ियों में देखते ही देखते आग लग जा रही है। उसे बुझाने के बाद दूसरी झोपड़ी से धुंआ निकलने लगता है। लोगों को यह कोई भयानक मायावी खेल जैसा लग रहा है, जिससे डर कर सभी लोग रतजगा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव की दलित बस्ती के कुछ घरों में शनिवार तड़के करीब चार बजे आग लग गई, और रूक-रूक कर लगती रही। इससे कई घर की छतों के कुछ हिस्से जल गए। हैरान करने वाली बात यह है कि आग ऊपर की तरफ से नहीं बल्कि घर के अंदर की तरफ से लगती है। पीड़ित परिवार के साथ-साथ पूरी बस्ती के लोग पिछले 48 घंटे से रतजगा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
बस्ती के लोग इसे किसी शैतानी शक्ति की माया मान कर झाड़-फूंक भी करवा रहे हैं। बारिश के मौसम में लग रही आग को देखकर लोग इसे कोई रहस्य मान रहे हैं। गांव के प्रधान पति शैलेंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंच कर लोगों से बात की और उन्हें किसी भी शैतानी हरकत के चक्कर में न पड़ने की सलाह दी।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों का हौसला बढ़ाते हुए फोन पर तहसीलदार राजस्व लेखपाल व अन्य संबंधित अधिकारियों से मामले की जॉच कर लोगों को सही दिशा निर्देश देने की बात कही। उन्होंने फोन पर बताया कि यह घटना अबूझ पहेली जैसी प्रतीत होती है। मामला अति संवेदनशील व गंभीर है। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।