{"_id":"5956b1e74f1c1bcb168b4904","slug":"varanasi-shopping-malls-and-market-open-after-gst-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST: आधी रात लौटी बाजार में रौनक, ग्राहकों ने उठाया खरीदारी का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST: आधी रात लौटी बाजार में रौनक, ग्राहकों ने उठाया खरीदारी का लुत्फ
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
gst
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की आधी रात जीएसटी लागू होते ही वाराणसी के बाजार में रौनक छा गई। शोरूम और बड़े प्रतिष्ठानों के शटर खुल गए। कई रिटेल आउटलेट पर पूर्वघोषित ऑफर के चलते 12 बजे के बाद खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी।
सिगरा स्थित बिग बाजार में मेले सरीखा नजारा दिखा। जीएसटी मुहूर्त ऑफर के चलते 12 बजते ही मॉल में भीड़ लग गई। लोगों ने न केवल घर की रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीदा बल्कि इलेक्ट्रानिक अप्लाइंस की भी जमकर खरीदारी हुई।
लोग बिलिंग के बाद जीएसटी लगने के असर का आकलन करते नजर आए। प्रतिष्ठान के सामने वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग दो बजे तक यह मेला लगा रहा। वहीं लगभग सभी प्रतिष्ठानों ने शुक्रवार को अपने आउटलेट अन्य दिनों की अपेक्षा पहले बंद कर दिए थे।
विज्ञापन
इसके बाद नए रेट, बिलिंग आदि की तैयारी देर रात तक चलती रही। आधी रात के बाद खुले मॉल व व्यापारिक प्रतिष्ठानों की वजह से सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। लोग बच्चों के साथ घरों से बाहर निकले और खरीदारी का लुत्फ उठाया।
यही नही कुछ लोग खरीदारी के बजाए मॉल में घूमने टहलने निकल गए। प्रतिष्ठानाें के अंदर लोगों ने सेल्फी और विडीओ भी बनाए। बड़ों के साथ बच्चे भी जीएसटी के चलते हुई इस घटना का आनंद लेते दिखे।