फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Sensitive area, yet the homework of Jaitpura police is incomplete.

Varanasi : संवेदनशील इलाका, फिर भी जैतपुरा पुलिस का होमवर्क अधूरा, ताजिया बवाल पर स्थानीय लोग गुस्से में

Sun, 30 Jul 2023 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Jul 2023 01:58 AM IST
सार

उनका आरोप था कि दोषीपुरा इलाके में ताजिया जुलूस को लेकर होने वाले विवाद की गंभीरता के मद्देनजर जैतपुरा थानाध्यक्ष  मथुरा राय सहित अन्य ने अतिरिक्त सतर्कता नहीं बरती।

विज्ञापन
Varanasi: Sensitive area, yet the homework of Jaitpura police is incomplete.
वाराणसी में ताजिया जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोषीपुरा इलाके में ताजिया जुलूस को लेकर हुए पथराव को लेकर स्थानीय लोग खासे गुस्से में दिखे। उनका आरोप था कि दोषीपुरा इलाके में ताजिया जुलूस को लेकर होने वाले विवाद की गंभीरता के मद्देनजर जैतपुरा थानाध्यक्ष  मथुरा राय सहित अन्य ने अतिरिक्त सतर्कता नहीं बरती। संवेदनशील इलाके में समय रहते ठोस कार्ययोजना बनाकर पुलिस मुस्तैदी के साथ एहतियात बरतती तो माहौल बिगाड़ने वाले सफल नहीं हो पाते। पुलिस के अधूरे होमवर्क का ही नतीजा था कि बड़ा बवाल हुआ।  

विज्ञापन


दोषीपुरा इलाके में पथराव के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि यहां पिछले साल भी मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस को लेकर विवाद हुआ था। इससे पहले वर्ष 2017, 2012 और 2004 में विवाद हो चुका है। ताजिया जुलूस को लेकर तनातनी की स्थिति हर बार रहती थी। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों के साथ प्रभावी तरीके से संवाद करते हुए सतर्कता के साथ निगरानी करती तो ऐसी नौबत नहीं आती। इस बार फोर्स तैनात करके यह समझ लिया कि सब कुछ सामान्य तरीके से संपन्न हो जाएगा। लोगों ने कहा कि पुलिस को माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि, उसका एक अच्छा संदेश जाए। पिछले वर्ष करधना में भी मुहर्रम पर बवाल हुआ था। इसमें 12 लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त व डीएम ने संभाला मोर्चाः पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को तेजी से संभाला। घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जांच कराई जा रही है। जिन भी लोगों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने का काम किया है, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- मुथा अशोक जैन, पुलिस आयुक्त।

लोकल इंटेलिजेंस भी फेल
मुहर्रम के दौरान हुए पुराने विवादों के मद्देनजर दोषीपुरा इलाका शहर के संवेदनशील स्थानों में चिह्नित है। इसके बावजूद लोकल इंटेलिजेंस यूनिट भी माहौल को नहीं भांप पाई। दोषीपुरा इलाके में 10 से 15 मिनट तक पथराव हुआ। सवाल उठता है कि आखिरकार इतने पत्थर कहां से आए? पत्थर पहले से इकट्टा करके रखे गए थे तो उसकी भनक लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और जैतपुरा थाने की पुलिस को क्यों नहीं लगी?  

150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
दोषीपुरा इलाके में हुए बवाल को लेकर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह की तहरीर पर जैतपुरा थाने में देर रात 150 अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक शांति को भंग करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं शिया समुदाय के लोगों ने पुलिस को रविवार की सुबह तहरीर देने के लिए कहा है। इस बीच सुन्नी समुदाय की तरफ से कोई तहरीर लेकर नहीं आया।


अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जैतपुरा थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। दोनों पक्ष जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर दो मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। एक मुकदमा पुलिस की ओर से दर्ज कर लिया गया है। सीसी कैमरों की फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग में जो भी लोग पथराव या तोड़फोड़ करते दिखेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed