{"_id":"65a6e486d77609e5550aae16","slug":"varanasi-selection-of-five-villages-for-chief-minister-panchayat-award-2023-24-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार 2023-24 के लिए पांच गांवों का चयन, सूची पहुंची शासन के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार 2023-24 के लिए पांच गांवों का चयन, सूची पहुंची शासन के पास
Wed, 17 Jan 2024 01:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:48 AM IST
सार
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने चयनित पंचायतों की सूची शासन को भेज दी है। राज्य स्तरीय कमेटी की मुहर लगने के बाद पुरस्कार की घोषणा होगी।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार के लिए जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने चयनित पंचायतों की सूची शासन को भेज दी है। इसके बाद राज्य स्तरीय कमेटी की मुहर लगने के बाद पुरस्कार की घोषणा होगी।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2023-24 में गरीबी मुक्त, स्वस्थ, बाल मैत्री, पर्याप्त जलयुक्त, स्वच्छ और हरित, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सामाजिक रूप से सुरक्षित, सुशासन व महिला हितैषी गांव समेत नौ बिंदुओं पर अच्छा काम करने वाली 35 ग्राम पंचायतों ने पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन
जिला स्तरीय कमेटी द्वारा स्थलीय निरीक्षण में पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। कमेटी ने इन पांच ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन और स्थलीय निरीक्षण में इनके द्वारा कराए गए कार्यों के अनुसार अंक दिए हैं। साथ ही इनकी रिपोर्ट शासन को भेजी है। राज्य स्तरीय कमेटी से मोहर लगने के बाद पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
योजना के तहत प्रथम पुरस्कार पाने वाली ग्राम पंचायत को 12 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार में 10 लाख रुपये, तृतीय पुरस्कार में आठ लाख रुपये, चतुर्थ पुरस्कार में सात लाख रुपये और पंचम पुरस्कार में चार लाख रुपये दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार 2023-24 के लिए पांच ग्राम पंचायतों का चयन जिला स्तरीय कमेटी द्वारा किया गया है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जल्द ही पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।
- आदर्श पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी