{"_id":"6592cd8742c91fce2103cb59","slug":"varanasi-school-timing-changed-up-to-class-12th-due-to-cold-weather-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों का बदला समय: जानिए वाराणसी में कितने बजे से खुलेंगे इंटर तक के विद्यालय, कब तक लागू रहेगी नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों का बदला समय: जानिए वाराणसी में कितने बजे से खुलेंगे इंटर तक के विद्यालय, कब तक लागू रहेगी नई व्यवस्था
Mon, 01 Jan 2024 08:04 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 01 Jan 2024 08:04 PM IST
सार
वाराणसी में ठंड का असर दिखने लगा है। यहां बारहवीं तक के विद्यालयों का समय बदला गया है। ऐसे में अब छह घंटे की बजाय चार घंटे पढ़ाई होगी। ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
स्कूलों का बदला समय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में बारहवीं तक के विद्यालयों के संचालन का समय बदल गया है। अब छह घंटे की बजाय यहां चार घंटे (सुबह 10 बजे से दो बजे तक) ही पढ़ाई होगी। ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों में यह नई व्यवस्था दो से छह जनवरी तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को पहले ही छह जनवरी तक बंद कर दिया गया है लेकिन इंटर तक के विद्यालय खुले हैं। कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर को देखते हुए अब जिलाधिकारी ने सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों के समय बदलने पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि अब तक इंटर तक के विद्यालय सुबह 8.50 से दोपहर 2.50 बजे तक संचालित होते हैं, अब सुबह 10 से 2 बजे तक ही कक्षाएं चलाई जाएंगी। सभी प्रधानाचार्यों को इसकी सूचना भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन