प्याज की बढ़ी कीमतों से मिलेगी राहत, प्रशासन शहर की 62 दुकानों पर कराएगा सस्ती प्याज की बिक्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोग भी प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। ऐसे में मूल्यों को लेकर अधिकारियों ने काफी मंथन के बाद शहर में 62 दुकान खोलने का निर्णय लिया है। जहां सस्ते दर पर प्याज ग्राहकों को बेचा जाएगा।
बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक के बाद तय किया गया कि 50 दुकान जिला आपूर्ति विभाग, छह दुकानें उद्यान विभाग और छह दुकानें पहड़िया मंडी समिति की ओर से संचालित की जाएंगी। यह भी तय हुआ कि थोक मूल्य पर बिकने वाले प्याज पर दो रुपये परिवहन शुल्क भी लगेगा। एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह ने बताया कि हर दिन थोक मूल्य जितना भी हो, परिवहन शुल्क सिर्फ दो रुपये ही लगेगा। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय और मंडी समित के डीके वर्मा ने भी अपने विचार रखे।
मंडी में आवक बिल्कुल ठप
पहड़िया मंडी में प्याज की आवक बिल्कुल ठप है। यही कारण रहा कि प्याज के थोक मूल्य 100 रुपये के पार चला गया है। छोटे आकार वाले प्याज जो 50 रुपये किलो में मिल रहे थे वही अब शहर की विभिन्नि मंडियों में 80 से 90 रुपये किलो में बिकी। बुधवार को सुंदरपुर सब्जी मंडी, चंदुआ सट्टी सिगरा और मंडुवाडीह आदि इलाकों में प्याज के दाम 100 रुपये किलो के पार में बिके।
लहसुन, आलू भी महंगा
प्याज के अलावा लहसुन और आलू के दाम भी महंगे हो गए हैं। नया आलू 20-21 रुपये किलो के बजाय अब 25-26 रुपये किलो में बिक रहे हैं। लहसुन 250-260 रुपये किलो में बिक रहा है।