फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ropeway work 75 percent complete at Kashi Vidyapeeth under supervision of Swiss engineers

Varanasi Ropeway: स्विट्जरलैंड के इंजीनियरों की देखरेख में काशी विद्यापीठ में रोपवे का 75 प्रतिशत काम पूरा

Fri, 21 Jun 2024 01:09 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2024 01:09 PM IST
सार

वाराणसी में रोपवे का काम तेजी से चल रहा है। काशी विद्यापीठ में रोपवे का 75 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। स्विट्जरलैंड के इंजीनियरों की देखरेख में काम जारी है। 

विज्ञापन
ropeway work 75 percent complete at Kashi Vidyapeeth under supervision of Swiss engineers
काशी विद्यापीठ पर रोपवे का निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोपवे निर्माण के लिए स्विट्जरलैंड के इंजीनियरों की देखरेख में काशी विद्यापीठ स्टेशन के सभी उपकरण लगा दिए गए हैं। यहां 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के अधिकारियों के अनुसार काशी विद्यापीठ में टावर इंस्टालेशन के बाद सभी उपकरण लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


वाराणसी जंक्शन कैंट रेलवे स्टेशन से रथयात्रा तक दो टावर इंस्टॉल हो चुके है। रथयात्रा पर करीब 65 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 16 टावर पर तेजी से काम चल रहा है। गिरिजाघर पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पिछले दिनों यहां से अतिक्रमण हटवाए गए थे। रोपवे का ट्रायल रन सितंबर से होगा। इसके बाद 15 नवंबर देव दीपावली पर पहले चरण में कैंट रेलवे स्टेशन से रथयात्रा तक रोपवे शुरू होगा।
विज्ञापन

बोलिविया देश के लापाज, मैक्सिको के बाद दुनिया का तीसरा और देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे चालू करने की तैयारी चल रही है। रोपवे के निर्माण के लिए स्विट्जरलैंड से आए उपकरणों को इंस्टाल किया जा रहा है। 807 करोड़ रुपये की लागत से वाराणसी में रोपवे का निर्माण हो रहा है। यह काम स्विट्जरलैंड आधारित कंपनी बर्थोलेट कर रही है। 

हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल में यात्रियों को ट्राली उपलब्ध रहेगी। एक दिशा में एक घंटे में 3000 लोग यात्रा कर सकेंगे यानी दोनों दिशाओं में एक घंटे में छह हजार यात्रियों का आवागमन होगा। गोदौलिया से कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने में लगभग 16 मिनट लगेगा। 45 से 50 मीटर की अनुमानित ऊंचाई से करीब 150 ट्रॉली कार चलेंगी। एक ट्रॉली में 10 यात्री सवार हो सकते है। रोपवे का संचालन 16 घंटे होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed