फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi roadways bus tun from today

आज से रोडवेज बसों का होगा संचालन, करना है सफर तो इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 01 Jun 2020 07:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2020 07:36 AM IST
विज्ञापन
varanasi roadways bus tun from today
UP roadways - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के चलते लॉकडाउन में 24 मार्च से बंद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सेवा एक जून से शुरू हो रही है। वाराणसी में सुबह आठ बजे से शत-प्रतिशत बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल यह बस सेवा अंतर्जनपदीय ही होगी। यानि अभी नई दिल्ली और काठमांडू की बस सेवा नहीं शुरू होगी।
विज्ञापन


स्टेशन परिसर में यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज के बाद बसों में बैठने की अनुमति होगी। बगैर मास्क व गमछा के यात्रियों को रोडवेज परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ड्यूटी के दौरान परिचालकों को आधा लीटर सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा ताकि आने वाले यात्रियों को सैनिटाइज कराते रहे।  
विज्ञापन


वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बस में सीट के सापेक्ष ही यात्री बैठाए जाएंगे। अब बसों में खड़े होकर यात्री सफर नहीं कर सकेंगे। वाराणसी परिक्षेत्र के आठ डिपो कैंट, काशी, ग्रामीण, चंदौली, सोनभद्र, विंध्यनगर और गाजीपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को भी निर्देशित कर दिया गया। रोडवेज की सभी तैयारियां मुकम्मल हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुबह 7 से शाम 7 बजे तक सात रूटों पर चलेंगी बसें

varanasi roadways bus tun from today
roadways bus. - फोटो : prayagraj
रोडवेज की बसें सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। इसके लिए सात रूट तय किए गए हैं। वाराणसी-जौनपुर, वाराणसी-आजमगढ़, वाराणसी-मऊ-गोरखपुर, वाराणसी-शक्तिनगर, वाराणसी-प्रयागराज, वाराणसी-शाहगंज और वाराणसी-विंध्याचल रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा।

आरएम एसके राय ने बताया कि हर 45 मिनट पर इन रूटों पर बसें चलेंगी। आगामी चार दिनों तक यही रोस्टर लागू रहेगा। यदि वाराणसी-लखनऊ, वाराणसी-कानपुर मार्ग पर क्षमता के अनुरूप यात्री मिलते हैं तो विशेष सेवा का संचालन किया जाएगा।

 

दो गेट से एक बस को इंट्री 

varanasi roadways bus tun from today
UP roadways bus. - फोटो : prayagraj
रोडवेज कैंट बस स्टेशन पर बसों के प्रवेश और निकास को लेकर नियम बनाया गया है। बकायदा बांस बल्ली के सहारे बैरिकेडिंग की गई है। अंधरापुल लेन वाले उत्तरी गेट से बस अंदर आएगी और कैंट लेन के पश्चिमी गेट से बस यात्रियों को लेकर बाहर निकलेगी। बैरिकेडिंग ऐसी की गई है कि एक बार में एक ही बस आ और जा सकेगी।

स्टेशन से कार्यशाला को निकलने वाले मार्ग को बैरिकेडिंग से बंद किया जा रहा है। स्टेशन परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने को लेकर गोल घेरे बनाएं गए हैं। पूछताछ काउंटर और अन्य प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को खड़े रहने के लिए गोल घेरे बना दिए गए हैं। देर शाम वाराणसी परिक्षेत्र के आठ डिपो के एआरएम संग आरएम एसके राय ने बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।   

रोडवेज परिसर में बनाया जाएगा कोविड हेल्प डेस्क

दोनों गेट पर सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जा रही है। स्टेशन परिसर में कोविड हेल्प डेस्क बनाया जा रहा है, जहां सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। हर छह घंटे पर बसों को सैनिटाइज किया जाएगा। कार्यशाला से बसें सैनिटाइज होकर ही निकलेंगी।

स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर एंबुलेंस की मांग भी की जाएगी। ताकि किसी यात्री की तबियत खराब हो तो तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके। चालकों, परिचालकों समेत अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों को मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर के साथ अनिवार्य रूप से रहना होगा। वहीं यात्रियों को अरोग्य सेतु एप के लिए जागरूक भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed