{"_id":"61cade68a8b2145aa3290c67","slug":"varanasi-rlda-vice-chairman-inspects-cantt-station-plans-to-build-multipurpose-building-on-rail-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: आरएलडीए वाइस चेयरमैन ने कैंट स्टेशन का किया निरीक्षण, रेल भूमि पर बहुउद्देशीय भवन बनाने की है योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: आरएलडीए वाइस चेयरमैन ने कैंट स्टेशन का किया निरीक्षण, रेल भूमि पर बहुउद्देशीय भवन बनाने की है योजना
Tue, 28 Dec 2021 03:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 28 Dec 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन व रेल कॉलोनियों का निरीक्षण करते आरएलडीए के वाइस चेयरमैन वेद प्रकाश
- फोटो : अमर उजाला
रेल भूमि विकास प्राधिकरण आरएलडीए के वाइस चेयरमैन वेद प्रकाश ने सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसमें नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य, नए एफओबी के निमार्ण में प्रगति, दूसरे प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया और रेलवे की कॉलोनियों की जमीनों का निरीक्षण किया। इस दौरान कैंट स्टेशन के डायरेक्टर आनंद मोहन, सहायक मंडल इंजीनियर पीयूष पाठक, एक्सईएन सपना मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिनों पहले रेलवे कॉलोनियों का निरीक्षण किया। कर्मचारी आवास की दशा देख उन्होंने नाराजगी जताई। आधिकारियों को निर्देश दिया कि रेलवे कॉलोनियों का पुनर्विकास कराया जाए। लंबित परियोजना से खफा रेल मंत्री ने कार्यदाई संस्था पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
रेल भूमि पर कार्यदाई संस्था ने बहुउद्देशीय भवन बनाने की दिशा में काम तेज कर दिया है। वाइस चेयरमैन वेद प्रकाश ने सोमवार को यात्रियों के आवागमन के लिए सुलभ मार्ग बनाने और नए विस्तारित भवन की उपयोगिता पर चर्चा की।
विज्ञापन