फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi resident Auto driver daughter priyanka selected for Vidyagyan school

Varanasi: ऑटो चालक की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, विद्याज्ञान स्कूल के लिए चयनित

Sat, 11 Jun 2022 06:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Jun 2022 06:48 PM IST
सार

प्राथमिक विद्यालय लहिया आराजीलाइन वाराणसी की छात्रा प्रियंका का चयन विद्याज्ञान स्कूल की मुख्य परीक्षा में हो गया है। प्रियंका के पिता विजय शंकर पाल मुंबई में ऑटो चलाते हैं।

विज्ञापन
varanasi resident Auto driver daughter priyanka selected for Vidyagyan school
अपनी मां के साथ छात्रा प्रियंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राथमिक विद्यालय लहिया आराजीलाइन वाराणसी की छात्रा प्रियंका का चयन विद्याज्ञान स्कूल की मुख्य परीक्षा में हो गया है। प्रियंका के पिता विजय शंकर पाल मुंबई में ऑटो चलाते हैं। उसकी सफलता पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह और एबीएसए शशिकांत श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन


छात्रा प्रियंका की सफलता के पीछे प्राथमिक विद्यालय लहिया के शिक्षक अजय कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने पिछले वर्ष नवोदय प्रवेश परीक्षा में भी बच्चों को सफलता दिलवाई थी। मुख्य परीक्षा के लिए बच्चों को कंप्यूटर के माध्यम से परीक्षा देनी थी, तब अजय कुमार ने व्यवसायी केशव जालान से दो कंप्यूटर दान स्वरूप लाकर संकुल स्तर पर चयनित बच्चों की तैयारी करवाई थी।
विज्ञापन


विद्याज्ञान स्कूल शिव नाडर फाउंडेशन की एक पहल है जिसे नोएडा में 2009 में स्थापित किया गया था। यह विशेष रूप से आर्थिक रूप से वंचित ग्रामीण पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करने और उनका पोषण करने करने के साथ ही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के माध्यम से भविष्य के नेताओं में बदलने के लिए डिजाइन किया गया है। हर वर्ष कक्षा छह में 200 बच्चों का दाखिला होता है। कक्षा छह से लेकर 12वीं तक मुफ्त आवासीय  शिक्षा प्रदान की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed