{"_id":"6ad75e3238b84c52b20d97a7","slug":"varanasi-preparations-for-durga-idol-immersion-intensify-municipal-commissioner-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, नगर आयुक्त ने संकुलधारा और कुरुक्षेत्र पोखरे का किया निरीक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, नगर आयुक्त ने संकुलधारा और कुरुक्षेत्र पोखरे का किया निरीक्ष
Tue, 20 Oct 2026 05:57 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किशन चौबे
Updated Tue, 20 Oct 2026 05:57 PM IST
सार
वाराणसी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों के बीच नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संकुलधारा के पास बने कृत्रिम तालाब और अस्सी स्थित कुरुक्षेत्र पोखरे का निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़े कार्य समय से पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वाराणसी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दुर्गा पूजा के मद्देनजर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संकुलधारा के पास बने कृत्रिम तालाब और अस्सी स्थित कुरुक्षेत्र पोखरे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को सभी जरूरी कार्य समय से और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और रोशनी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
विसर्जन मार्ग और रोशनी दुरुस्त करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए विसर्जन स्थलों तक पहुंचने वाले रास्तों को सुगम बनाया जाए और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए, ताकि रात में भी लोगों का आवागमन सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
उन्होंने धार्मिक स्थलों की स्वच्छता, सुंदरता और गरिमा बनाए रखने पर भी जोर दिया। अधिकारियों को मौके पर जरूरी सुधार कराने और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
आस्था और जनसुविधाओं को प्राथमिकता
नगर आयुक्त ने कहा कि लोक आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी के तहत विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र सहित सिविल और प्रकाश विभाग के अवर अभियंता, एसएफआई और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।