फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police will bring most wanted Manish Singh, accused in the murder of Manisha Koirala secretary

वाराणसी : मनीषा कोईराला के सचिव की हत्या में आरोपी मोस्ट वांटेड मनीष सिंह को लाएगी पुलिस, अहमदाबाद के लिए जल्द रवाना होगी टीम

Tue, 05 Oct 2021 09:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Oct 2021 09:36 PM IST
सार

माना जा रहा है कि मनीष से पूछताछ के दौरान कमिश्नरेट पुलिस को उसके आकाओं और संरक्षणदाताओं के बारे में पुख्ता जानकारी मिल सकती है। पिछले माह 27 सितंबर को महाराष्ट्र में 50 हजार इनामी मनीष सिंह को अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच ने दबोचा था।  

विज्ञापन
Varanasi Police will bring most wanted Manish Singh, accused in the murder of Manisha Koirala secretary
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अभिनेत्री मनीषा कोईराला के सचिव अजीज देवानी की हत्या और सैम्स के निदेशक आरके सिंह हत्या के आरोपी मोस्ट वांटेड मनीष सिंह जंसा को अहमदाबाद से बनारस लाने की तैयारी चल रही है। कमिश्नरेट पुलिस की एक टीम जल्द ही वारंट लेकर अहमदाबाद जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें वरूणा जोन के एक अधिकारी के नेतृत्व में दो थानेदारों को भेजे जाने के नाम पर उच्चाधिकारियों ने मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि मनीष से पूछताछ के दौरान कमिश्नरेट पुलिस को उसके आकाओं और संरक्षणदाताओं के बारे में पुख्ता जानकारी मिल सकती है। पिछले माह 27 सितंबर को महाराष्ट्र में 50 हजार इनामी मनीष सिंह को अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच ने दबोचा था।  जंसा थाना अंतर्गत दीनदासपुर के रहने वाले मनीष सिंह के ऊपर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में 11 मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा पिछले डेढ़ दो दशक से मुंबई में रहते हुए मनीष सिंह ने अपराध के जरिए काफी संपत्ति भी अर्जित की है।
विज्ञापन


जून 2001 में मनीष सिंह का नाम अभिनेत्री मनीषा कोईराला के सचिव अजीत देवानी की हत्या में उछला था। इसमें शूटर के तौर पर मनीष का नाम सामने आया था। इसके बाद अप्रैल 2007 में चर्चित शिक्षाविद सैम्स इंस्टीटयूट के निदेशक आरके सिंह की रथयात्रा पर गोली मारकर हुई हत्या में शूटर के तौर पर मनीष को पुलिस ने चिन्हित किया था। मुकदमे की एक पेशी के दौरान कचहरी में पुलिस को चकमा देकर फरार मनीष सिंह पर कैंट पुलिस ने 24 मई 2010 को 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed