{"_id":"5feb6cf0136f6613de0f1ce0","slug":"varanasi-police-raid-the-house-of-former-mp-jawaharlal-court-has-issued-non-bailable-warrant","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पूर्व सांसद व हिस्ट्रीशीटर जवाहरलाल के घर पर पुलिस का छापा, जारी है गैर जमानती वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पूर्व सांसद व हिस्ट्रीशीटर जवाहरलाल के घर पर पुलिस का छापा, जारी है गैर जमानती वारंट
Tue, 29 Dec 2020 11:23 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
जवाहरलाल के घर पर छापा।
- फोटो : अमर उजाला।
चंदौली से सपा के पूर्व सांसद और वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर जवाहरलाल जायसवाल के लालपुर स्थित घर पर मंगलवार की रात पुलिस ने छापा मारा। लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस के अनुसार आयकर अधिनियम से संबंधित एक पुराने मामले में स्पेशल सीजेएम की अदालत ने जवाहरलाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसी मामले में उसकी तलाश में छापा मारा गया है।
विज्ञापन
बैंककर्मी की हत्या और सोयेपुर जहरीली शराब कांड सहित कई अन्य आपराधिक मामलों के आरोपी जवाहरलाल के घर पर लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह और पुलिस टीम के साथ सीओ कैंट एएसपी अभिमन्यु मांगलिक ने छापा मारा। एएसपी ने बताया कि अदालत द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर जवाहरलाल की तलाश में छापा मारा गया है। हालांकि वह घर पर नहीं मिला। उसके परिजनों को हिदायत दी गई है कि विधिक कार्रवाई में सहयोग करते हुए उसे जल्द अदालत में पेश करें। वहीं, जवाहरलाल के घर पर भारी-भरकम पुलिस बल देख कर मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई थी। इलाके के लोगों की जुबान पर एक ही चर्चा थी कि आखिर अब जवाहरलाल ने क्या कर दिया कि इतनी ज्यादा संख्या में पुलिस आई है।
विज्ञापन