फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police prize on punk in the case of murder

वाराणसी के इस कुख्यात बदमाश पर घोषित हुआ 50 हजार का ईनाम, हत्या के मामले में चल रहा फरार

Sat, 16 Mar 2019 04:33 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 16 Mar 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
Varanasi police prize on punk in the case of murder
रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कुख्यात बदमाश रोशन गुप्ता उर्फ बाबू उर्फ किट्टू पर वाराणसी आईजी रेंज ने 50 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है। इसके पहले किट्टू पर 25 हजार का ईनाम घोषित था, जिसे शनिवार को बढ़ा कर 50 हजार कर दिया गया।

विज्ञापन


हत्या, रंगदारी सहित अन्य गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी बड़ी पियरी निवासी रोशन गुप्ता उर्फ बाबू उर्फ किट्टू की पुलिस को काफी दिनों से तलाश है। उस तक पहुंचने के लिए घोषित ईनाम की राशि 25 हजार से बढ़ा कर आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने 50 हजार कर दिया है। 2018 में दशाश्वमेध क्षेत्र में हुई हत्या में नाम आने के बाद से किट्टू फरार चल रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद आए दिन उसके द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आ रहा है। इस बीच पुलिस ने कई बार किट्टू की सुरागकशी की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिली। वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो जुलाई 2015 में एनकाउंटर में मारे गए बदमाश सनी सिंह के गिरोह के गुर्गों की कमान किट्टू ने संभाल रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हीं गुर्गों के माध्यम से किट्टू शहर के डॉक्टरों, व्यापारियों और ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने का काम कराता है। माना जा रहा है कि आईजी रेंज द्वारा किट्टू पर इनाम राशि बढ़ाए जाने से एक बार फिर पुलिस उसकी तलाश में सरगर्मी से जुटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed