फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police nabs bike looters who commit crime to satisfy girlfriend desire

गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने के लिए एमसीए पास युवक बना चोर, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sat, 15 Dec 2018 09:07 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Sat, 15 Dec 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
varanasi police nabs bike looters who commit crime to satisfy girlfriend desire
छह मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को पकड़ा है जो गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने और मौजमस्ती के लिए के लिए बाइक चुराता था।  एमसीए उत्तीर्ण जैतपुरा के कमानपुरा निवासी फारूख अदी खान और कुतवन शहीद विश्वेश्वरगंज के सहजेब अहमद को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइक बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया। आरोपियों के अनुसार वो कैंट रेलवे स्टेशन, शिवपुर, मंडुवाडीह और मुगलसराय से दर्जनों बाइक चुरा कर बिहार में बेच चुके हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि एसआई रामनरेश यादव व अशोक कुमार के साथ इंस्पेक्टर कैंट विजय बहादुर सिंह गश्त पर निकले थे। नदेसर स्थित पंचवटी लॉन के समीप दो युवकों को संदिग्ध हाल में खड़े देख उनकी और बाइक की चेकिंग की तो कोई कागजात नहीं मिला। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो बाइक चोरी की निकली। दोनों की निशानदेही पर चोरी की पांच और बाइक बरामद की गई। 
विज्ञापन

पूछताछ में फारूख ने बताया कि बाबतपुर स्थित एक कॉलेज से उसने 2016-17 में एमसीए की पढ़ाई की है। नौकरी न मिलने और गर्लफ्रेंड के शौक महंगे होने के कारण उसने अपने दोस्त सहजेब के साथ बाइक चोरी करनी शुरू कर दी। यदि चेकिंग वगैरह में कभी पुलिस उसे रोकती थी तो कॉलेज का परिचय पत्र दिखा कर और बाइक को दोस्त की बताकर निकल लेता था। चोरी की बाइक बिहार में बेचने पर जो पैसा मिलता था उसे दो हिस्से में बांटकर महंगे कपड़े, जूते और मोबाइल खरीदने के साथ ही गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करते थे।

शटर की दीवार तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी

भवानीपुर बाजार में स्थित स्पोर्ट्स की दुकान में शटर की दीवाल तोड़कर शुक्त्रस्वार की रात  चोरों ने दुकान में रखे नगदी समेत सामानों की भी चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह हुई जब लोग दुकान का दीवाल और शटर का ताला टूटा देखें।

मिर्जापुर के कुशहां गांव निवासी अरविंद मिश्रा ने भवानीपुर बाजार में स्पोर्ट्स की दुकान चलाते हैं। शुक्त्रस्वार की शाम वे दुकान बंदकर अपने घर चले गये थे। सुबह पड़ोसियों ने दुकान का शटर खुला देखा। यहां पर सामान भी बाहर फेंके हुए थे? चोरी का शक होने पर लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी।अरविंद अपनी दुकान पर पहुंचकर जख्मी पुलिस चौकी पर सूचना दी। डायल 100 पर भी फोन कर पुलिस को शटर तोड़े जाने व दीवार तोड़कर चोरी किए जाने की सूचना दी। मौके पर डायल 100 और जक्खिनी पुलिस चौकी के सिपाही पहुंचकर मौका मुआयना किया।

अरविंद मिश्रा ने बताया कि 50 स्पोर्ट्स नेकर,30 स्पोर्ट्स टी शर्ट,70 लोवर,20 बड़ा बैग,20 छोटा बैग,20 क्त्रिस्केट किट बैग,12 पीस बैक बैग,15 बैट लेदर कोटेड,15 क्त्रिस्केट ग्लोव्स,50 पीस स्पोर्ट्स शूज,5पीस क्त्रिस्केट शूट बैग, मोजा,एल्वो सपोर्टर,जिम बैग 24 पीस चोरी हुआ है। 5000 रुपए जो दुकान में रखे थे उसके भी चोरी चले जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed