वाराणसीः चोर का पीछा करने में पुलिस की जीप पलटी, पुलिसकर्मियों ने कूद कर बचाई जान
थाना प्रभारी चोलापुर संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक वांछित चोर के हाजीपुर गांव में होने की सूचना मिली । पुलिस जब गांव पहुंची तो चोर बाइक से भागने लगा। पीछा करने के दौरान कच्ची सड़क पर जीप अनियंत्रित होकर पलट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर दुमितवा गांव के पास शुक्रवार सुबह चोर का पीछा करते समय पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। पुलिस कर्मियों ने कूद कर जान बचाई।घटना में किसी भी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।
इस संबंध में थाना प्रभारी चोलापुर संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह वांछित चोर के हाजीपुर गांव में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाने की दूसरे नंबर की जीप को लेकर दरोगा अग्रचारी यादव, सिपाही सरिता, और शिव शंकर चौहान दबिश देने के लिए हाजीपुर पहुंचे।
पुलिस की जीप को देख आरोपी चोर अपनी बाइक से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करना शुरू किया। हाजीपुर गांव के बाहर कच्ची सड़क थी। इस रास्ते से गुजरने के दौरान जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जीप को दरोगा अग्रचारी यादव चला रहे थे। जीप पर सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं। चोर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से पलटा ट्रक
लंका थाना क्षेत्र के विश्वसुंदरी पुल के समीप शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे बालू लदा ट्रक हाईवे के किनारे पलट गया। गलत दिशा में तीव्र गति से जा रहे ट्रैक्टर बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। घटना में ट्रक चालक व खलासी को हल्की चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक व खलासी को ट्रक से बाहर निकाला। ट्रक चालक सोनभद्र से बालू लादकर शहर की तरफ जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर गाड़ी मालिक मिर्जापुर चुनार के रहने वाले अजय सिंह मौके पर पहुंचे। गाड़ी को क्रेन की मदद से हटवाया गया।