फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police jeep overturned in field while going to arrest thief no any policemen injured

वाराणसीः चोर का पीछा करने में पुलिस की जीप पलटी, पुलिसकर्मियों ने कूद कर बचाई जान

Fri, 27 Aug 2021 02:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 27 Aug 2021 02:13 PM IST
सार

थाना प्रभारी चोलापुर संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक वांछित चोर के हाजीपुर गांव में होने की सूचना मिली । पुलिस जब गांव पहुंची तो चोर बाइक से भागने लगा। पीछा करने के दौरान कच्ची सड़क पर जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। 

विज्ञापन
Varanasi Police jeep overturned in field while going to arrest thief no any policemen injured
पुलिस की जीप खेत में पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर दुमितवा गांव के पास शुक्रवार सुबह चोर का पीछा करते समय पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। पुलिस कर्मियों ने कूद कर जान बचाई।घटना में किसी भी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी चोलापुर संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह वांछित चोर के हाजीपुर गांव में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाने की दूसरे नंबर की जीप को लेकर दरोगा अग्रचारी यादव, सिपाही सरिता, और शिव शंकर चौहान दबिश देने के लिए हाजीपुर पहुंचे।  
विज्ञापन


पुलिस की जीप को देख आरोपी चोर अपनी बाइक से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करना शुरू किया। हाजीपुर गांव के बाहर कच्ची सड़क थी। इस रास्ते से गुजरने के दौरान जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जीप को दरोगा अग्रचारी यादव चला रहे थे। जीप पर सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं। चोर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से पलटा ट्रक

लंका थाना क्षेत्र के विश्वसुंदरी पुल के समीप शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे बालू लदा ट्रक हाईवे के किनारे पलट गया। गलत दिशा में तीव्र गति से जा रहे ट्रैक्टर बचाने के चक्कर में  हादसा हुआ। घटना में ट्रक चालक व खलासी को हल्की चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक व खलासी को ट्रक से बाहर निकाला। ट्रक चालक सोनभद्र से बालू लादकर शहर की तरफ जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर गाड़ी मालिक मिर्जापुर चुनार के रहने वाले अजय सिंह मौके पर पहुंचे। गाड़ी को क्रेन की मदद से हटवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed