Varanasi News: रंगदारी के आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस, मटरु राय कोर्ट में कर चुका है सरेंडर
दुकानदारों से रंगदारी, सूदखोरी और दुकान कब्जा मामले में काशी सिंह समेत तीन आरोपियों को वाराणसी की चेतगंज पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में हथुआ मार्केट के दुकानदारों से रंगदारी, सूदखोरी और दुकान कब्जा मामले में काशी सिंह समेत तीन आरोपियों को चेतगंज पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। वहीं, कई अन्य व्यापारियों ने काशी सिंह और मटरु राय पर प्रताड़ित करने और धमकी सहित अन्य मामलों में प्रार्थना पत्र के जरिए पुलिस उच्चाधिकारियों से संपर्क किया है।
दुकानदारों से रंगदारी और दुकान पर कब्जा मामले में नदेसर निवासी काशी सिंह, उसका साला अजय सिंह लंबू, रमेश राय उर्फ मटरू राय और प्रेमशंकर सिंह उर्फ मीठे आरोपित हैं। वहीं, मटरू राय चोरी मामले में पिछले सप्ताह ही कोर्ट में सरेंडर कर चुका है।
चेतगंज थाना अंतर्गत हथुआ मार्केट के दुकानदार राहुल सिंह ने नदेसर निवासी काशी सिंह, मटरु राय, अजय सिंह लंबू और प्रेमशंकर सिंह उर्फ मीठे के खिलाफ 50 लाख रुपये रंगदारी, जबरन दुकान पर कब्जा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है।
इसके पूर्व 11 जून को हथुआ मार्केट के दुकानदार रविंद्र जायसवाल ने रमेश राय और काशी सिंह के खिलाफ 33 लाख रुपये रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया। इस दौरान कमिश्नरेट पुलिस को चकमा देकर मटरू राय ने पुराने चोरी के एक मामले में जमानत तुड़वाकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
इसके बाद 15 जून को राहुल सिंह की तहरीर के आधार पर चेतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। चेतगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के अनुसार काशी सिंह समेत तीनों आरोपियों के घरों पर पुलिस दबिश दे रही है। घर पर ताला लगाकर सभी फरार है। सभी के बिहार में शरण लिए जाने की सूचनाएं मिल रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।