{"_id":"5f57db75504ff803e604ca9b","slug":"varanasi-police-informs-two-people-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पुलिस को दी दो लोगों को बंधक बनाने की सूचना, पहुंचने पर सामने आया ये मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पुलिस को दी दो लोगों को बंधक बनाने की सूचना, पहुंचने पर सामने आया ये मामला
Wed, 09 Sep 2020 12:58 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
घर में घुुसती पुुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत विनायका सुदामपुर मार्ग पर दो लोगों को बंधक बनाकर रखने की सूचना मिलने पर पुलिस पड़ोसी की छत से जाकर दो लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। इस मामले में चौकी प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि सास के नाम की जमीन पर दामाद ने मकान बनवा रखा था। पत्नी से विवाद होने पर सास ने दामाद को घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर दामाद घर में घुस गया और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। इस बात की जानकारी सास ने पुलिस को दी। जब पुलिस पहुंची तब उसने अपने आप को कमरे में बंदकर रखा था। साथ ही अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने दामाद को बाहर निकाला और उसे थाने ले गई। दामाद संदीप गुप्ता निवासी नरायनपुर, मिर्जापुर के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा भेलूपुर थाने में दर्ज किया गया है। वहीं, उसकी पत्नी प्रितिका गुप्ता अपने ससुर, दो ननद, दो ननदोई और पति के खिलाफ तहरीर दी है। पति संदीप गुप्ता और ननदोई विनोद गुप्ता गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन