यूपी: वाराणसी पुलिस ने पूरे प्रदेश में हासिल की ये कामयाबी, यहां मिला पहला स्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी पुलिस ने एक और कामयाबी हासिल की है। प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) से प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने में वाराणसी जिले की पुलिस को जुलाई महीने की रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि जिले की पुलिस को जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन किया गया तो प्रदेश के सभी 75 जनपदों में वाराणसी की कार्रवाई 100 फीसदी रही।
इस आधार पर जिले का स्थान प्रथम रहा। एसएसपी ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के लिए जिले के समस्त अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सदैव निर्देशित किया जाता है। साथ ही, जनसुनवाई पोर्टल के कार्यों की रोजाना खुद मानिटरिंग स्वयं करता हूं।
जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस ऑफिस में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा संबंधित थानों पर ऑनलाइन भेजा जाता है। थाना प्रभारी द्वारा प्राप्त शिकायतों की जांच रिपोर्ट ऑनलाइन दिए गए समय के अनुसार संबंधित को भेजी जाती है।
जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को नोडल प्रभारी पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन व पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा कर्तव्यनिष्ठ तरीके से किया जाता है।