फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi Police Commissioner said police station officer will be responsible for traffic jam

Varanasi News: क्षेत्र में जाम लगेगा तो थानेदार होंगे जिम्मेदार, कमिश्नर बोले- FIR दर्ज करने में न हो कोताही

Mon, 22 Apr 2024 05:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Apr 2024 05:27 PM IST
सार

मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में पुलिस आयुक्त ने कहा कि क्षेत्र में ट्रैफिक जाम लगेगा तो थानेदार जिम्मेदार होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज करने में कोताही न हो। कहा कि गंगा घाटों पर नशीले पदार्थ वेचने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

विज्ञापन
varanasi Police Commissioner said police station officer will be responsible for traffic jam
अपराध समीक्षा गोष्ठी में मातहतों को निर्देश देते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : पुलिस

विस्तार

शहर या देहात में कहीं जाम लगेगा तो उसके लिए इलाके के थानेदार जिम्मेदार होंगे। जो भी शिकायत थाने आए, उस पर हर हाल में एफआईआर दर्ज हो। यह निर्देश पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार की रात अपने कैंप कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में कमिश्नरेट के थानेदारों को दिए।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत कतई न आए। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गंगा घाटों पर नशीले पदार्थ वेचने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। वांछित अपराधियों और वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी की जाए। सभी थानों के टॉप-10 अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की नजर रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, महिला संबंधी अपराधों के संबंध में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई हो। थाने पर आए फरियादियों से प्राप्त शिकायतों की कंप्यूटर में फीडिंग की जाए। आवेदक को प्रार्थनापत्र पर की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। शिकायतों का थाना स्तर पर ही निस्तारण किया जाए। वाराणसी आने वाले पर्यटकों के साथ किसी प्रकार की आपराधिक घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


37 दिन में 7204 लाइसेंसी असलहे जमा हुए
पुलिस आयुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए 16 मार्च से अब तक जिले में 7204 लाइसेंसी असलहे जमा कराए गए हैं। 30324 लोगों को पाबंद किया गया है। 1245 लोगों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है। 55 लोगों के पास से 122 किलो गांजा, 0.268 किलो हेरोइन और 0.245 किलो अन्य किस्म के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। इसी तरह से 258 व्यक्तियों से 3078 लीटर देसी शराब और 90.81 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed