फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi Police commissioner advice to school managers CCTV installed in schools

वाराणसी: स्कूल प्रबंधकों को पुलिस कमिश्नर की नसीहत, स्कूलों में लगवाएं सीसीटीवी, नहीं तो होगी कार्रवाई

Wed, 01 Dec 2021 06:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Dec 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Police commissioner advice to school managers CCTV installed in schools
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश। - फोटो : सोशल मीडिया।

वाराणसी के लहरतारा स्थित स्कूल में छात्रा के संग हुई दरिंदगी के बाद स्कूलों में सिक्योरिटी ऑडिट कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी में स्कूल प्रबंधक, प्रिंसिपल, शिक्षक, अभिभावक और पुलिस शामिल रहेगी। कमेटी में शामिल अभिभावक और पुलिस कभी भी स्कूलों में सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं की जांच कर सकेगी।

विज्ञापन

मंगलवार की शाम ट्रैफिक लाइन के सभागार में पुलिस आयुक्त के साथ शहर के स्कूल प्रबंधकों, प्रिंसिपल और अभिभावकों की बैठक हुई। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान आए सुझाव को भी अमल में लाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

चार दिन बाद होगी जांच
अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष च्रंद दुबे ने बताया कि सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रिंसिपल को यह निर्देशित किया गया है कि चार दिन के अंदर जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं है, वह लगवा लें और खराब कैमरे दुरुस्त करा लें। स्कूल के अंदर गर्ल्स और ब्वॉयज टायलेट हर फ्लोर पर होने चाहिए। स्कूल में महिला कर्मी जरूर होना चाहिए। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को चेताया कि चार दिन बाद पुलिस स्कूलों का निरीक्षण करेगी। जहां कैमरे नहीं मिलेंगे उन पर कार्रवाई तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि स्कूल के अंदर सुरक्षित वातावरण, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड के गाइड लाइन का कितना पालन किया जा रहा है। सुरक्षा के बाबत क्या व्यवस्था है आदि का अवलोकन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed