{"_id":"6137af4f8ebc3e882b724d26","slug":"varanasi-police-commissioner-a-satin-ganesh-held-a-meeting-with-officers-and-sho-on-crime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पुलिस आयुक्त ने की अधिकारियों और थानेदारों के साथ बैठक, बोले- फरियादी को थाने से टरकाया तो निलंबन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पुलिस आयुक्त ने की अधिकारियों और थानेदारों के साथ बैठक, बोले- फरियादी को थाने से टरकाया तो निलंबन तय
Wed, 08 Sep 2021 12:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:00 AM IST
सार
वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त ए सतीण गणेश ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों और थानेदारों के साथ बैठक की। पुलिस आयुक्त ने मातहतों के साथ बैठक में कहा कि थानेदारी करनी है तो थाने के आवास में रहना होगा।
विज्ञापन
पुलिस अपराध पर बैठक करते पुलिस कमिश्नर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त ए सतीण गणेश ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों और थानेदारों के साथ बैठक में कहा कि फरियादियों को थाने से टरकाएंगे निलंबन तय है। रोहनिया में मिले छात्रा के शव और लंका थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने में पीड़ित को टरकानेके प्रकरण पर नाराजगी जताई। कहा कि फरियादियों की गुहार प्राथमिकता के आधार पर सुनी जाए।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने थानेदारों को चेताया कि थानेदारी करनी है तो थाने में बने आवास में ही रहना पडे़गा। स्टेशन छोड़ने से पहले संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त को जानकारी देनी होगी। रात में औचक निरीक्षण में थानेदार यदि थाने में बने आवास में नही मिले तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
घटनाओं में थानेदार खुद मौके पर जाएं। डीसीपी काशी वरुणा जोन को निर्देशित किया कि सभी सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण करें। पुलिस आयुक्त ने थानों में बने महिला हेल्प डेस्क पर संवेदनशील महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति किए जाने और महिला से संबंधित अपराध में तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई का सभी थानेदारों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने और मनबढ़, गुंडा, माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। पुलिस आयुक्त ने कहा कि डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बाजार में दवाओं की कालाबाजारी की भी आशंका है। ऐसा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें।