{"_id":"5c13c43dbdec22539a465810","slug":"varanasi-police-caught-two-fake-rto-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ बनकर हाईवे पर वाहन चालकों को लूटने वाले दो गिरफ्तार, घोषित था 12-12 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ बनकर हाईवे पर वाहन चालकों को लूटने वाले दो गिरफ्तार, घोषित था 12-12 हजार का इनाम
Fri, 14 Dec 2018 08:24 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Fri, 14 Dec 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।
- फोटो : अमर उजाला
आरटीओ बन कर हाईवे पर वाहन चालकों को लूटने के आरोपी 12 हजार के दो इनामी बदमाशों को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों की शिनाख्त घमहापुर के विनय कुमार सिंह उर्फ रोहित और सगुनहां गांव के बृजलाल यादव के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।
एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि बाबतपुर एयरपोर्ट के समीप पांच दिसंबर को फर्जी आरटीओ बनकर बदमाशों ने वाहन चालक से चार हजार रुपये लूटे थे। थानाध्यक्ष फूलपुर श्यामबाबू ने तफ्तीश शुरू की तो विनय और बृजलाल का नाम प्रकाश में आया।
मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों को शुक्रवार को सगुनहां तिराहा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से सात सौ रुपये बरामद हुए हैं।