फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police busted the case of JCB robbery from varuna corridor

वरुणा कॉरिडोर से चोरी जेसीबी बरामद, दो गिरफ्तार, गिरोह के सरगना की तलाश

Wed, 07 Nov 2018 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 07 Nov 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
varanasi police busted the case of JCB robbery from varuna corridor
गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों की कैंट पुलिस को तलाश - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में निर्माणाधीन वरुणा कॉरिडोर के निर्माण कार्य में लगी जेसीबी के चोरी होने के मामले का कैंट पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया।  सीओ कैंट एएसपी डॉ. अनिल कुमार के अनुसार सितंबर माह में वरुणा कॉरिडोर के कार्यस्थल से जेसीबी को चुरा कर किरहिया स्थित बंद पड़े कुसुम पैलेस में छुपा कर रखा गया था। आरोपी जेसीबी का सौदा तय करने शिवपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार राय और कांस्टेबल रामानंद यादव व धर्मदेव चौहान की टीम ने कुसुम पैलेस में छापेमारी कर जेसीबी और एक बाइक बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त भेलूपुर थाना के सुदामापुर निवासी गोलू सोनकर और सरायनंदन खोजवा के महेंद्र सेठ के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके गिरोह का सरगना कैंट थाना की भुवनेश्वर नगर कालोनी गेट नंबर दो का निवासी तनिष्क सिंह उर्फ वैभव है। जेसीबी चुराने में लंका थाना के आशुतोष नगर कॉलोनी का योगेंद्र यादव और निहाल भी शामिल था। सीओ कैंट ने बताया कि प्रकरण में वांछित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुलवरिया में ट्रेन से कट कर अधेड़ की मौत

कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया क्षेत्र में ट्रेन से कट कर बुधवार को एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची कैंट पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा सकी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। आगामी 72 घंटे तक शव की शिनाख्त का प्रयास कराया जाएगा। शव को दीनदयाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed