{"_id":"5c1519a4bdec22570d632521","slug":"varanasi-police-arrest-historysheeter-thief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कभी भिखारी तो कभी पागल बनकर वारदातों को देता था अंजाम, वाराणसी पुलिस ने शातिर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी भिखारी तो कभी पागल बनकर वारदातों को देता था अंजाम, वाराणसी पुलिस ने शातिर को दबोचा
Sun, 16 Dec 2018 02:07 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
14 साल जेल में रहा हिस्ट्रीशीटर चोरी के आरोप में गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौदह साल जेल में निरुद्ध रहा हिस्ट्रीशीटर कभी पागल बनकर तो कभी भिखारी बनकर घरों में चोरी करता था। चोरी के समान को बेच कर वह नशा करता था। करीब 80 आपराधिक मामलों के आरोपी कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर सिकरौल पोखरा निवासी श्रीराम उर्फ पुत्तल गौड़ को पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया।
पुत्तल के अनुसार, वह नशे का आदी है और इसी वजह से बचपन से चोरी करता चला आ रहा है। इसके लिए वह कभी भिखारी तो कभी पागल बन कर दिन में रेकी और रात में चोरी करता है। पुत्तल के पास से पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के, दो मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद कर उसे जेल भेज दिया। सर्किट हाउस के पीछे स्थित एसपीओ के सरकारी आवास से 12 दिसंबर की देर रात चोरी हुई थी।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर कैंट विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में एसआई रामनरेश यादव, अरविंद कुमार और रामानंद यादव की टीम ने तफ्तीश शुरू की।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुत्तल को गिरफ्तार किया गया। पुत्तल ने बताया कि एसपीओ के घर उसी ने चोरी की थी। बचपन में ही उसे नशे की लत लग गई थी, इसी वजह से उसने चोरी और लूटपाट शुरू की। जिस दिन उसका विवाह हुआ था और पत्नी को घर लेकर आया था, उस दिन भी पुलिस उसे पकड़ ले गई थी। हालांकि, कई बार ऐसा भी हुआ जब वह नहीं पकड़ा गया। जेल में वह राइटर आदि का काम कर अधिकारियों का चहेता बन जाता था और जमानत पर छूट कर फिर चोरी शुरू कर देता था।