फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police arrest hardcore criminal who runa away from mumbai police custody

20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चार साल पहले मुंबई पुलिस की कस्टडी से हुआ था फरार

Mon, 16 Apr 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 16 Apr 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
varanasi police arrest hardcore criminal who runa away from mumbai police custody
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
20 हजार के इनामी बदमाश इलाहाबाद के बहरिया थाना के राजेपुर निवासी गुड्डू कुमार शर्मा उर्फ राहुल को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह चार साल पहले मुंबई पुलिस की अभिरक्षा से कैंट रेलवे स्टेशन से फरार हुआ था। पुलिस ने गुड्डू के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद कर रविवार को उसे जेल भेज दिया।

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात साजन तिराहा के समीप इंस्पेक्टर सिगरा सतीश सिंह मौजूद थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि जल विहार कालोनी स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप एक व्यक्ति काफी देर से मौजूद है और उसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन


इस सूचना पर इंस्पेक्टर सिगरा ने एसआई मिथिलेश कुमार तिवारी, अरुण सिंह व संग्राम सिंह यादव के साथ छापामारी कर गुड्डू को धर दबोचा। पूछताछ में गुड्डू ने बताया कि वर्ष 2014 में उसके खिलाफ मुंबई के बड़ाला थाने में एक किशोरी से अपहरण और दुराचार के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने छापामारी कर उसे इलाहाबाद से गिरफ्तार किया था। मुंबई से आए पुलिसकर्मी उसकी गिरफ्तारी के बाद छक कर शराब पिए और गंतव्य की ओर जाने की बजाय नशे में बनारस पहुंच गए।


कैंट रेलवे स्टेशन पर उसने पुलिसकर्मियों को नशे में धुत देखा तो भाग निकला। गुड्डू के फरार होने पर मुंबई से आई टीम को निलंबित कर दिया गया था। गुड्डू के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई कर इनाम घोषित किया गया था। एसपी सिटी ने बताया कि गुड्डू की गिरफ्तारी की सूचना मुंबई पुलिस को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed