फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: PM Modi will inaugurate Atal Residential School, Minister Anil Rajbhar inspected

Varanasi: PM Modi करेंगे अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन, मंत्री अनिल राजभर ने किया निरीक्षण

Fri, 02 Jun 2023 01:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 02 Jun 2023 01:25 PM IST
सार

वाराणसी में श्रमिकों के बच्चों के लिए बन रहे अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 12 एकड़ में बन रहा ये विद्यालय वर्तमान शैक्षणिक सत्र में शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
Varanasi: PM Modi will inaugurate Atal Residential School, Minister Anil Rajbhar inspected
पीएम मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

वाराणसी के करसड़ा में 66.54 करोड़ की लागत से श्रमिकों के बच्चों के लिए बन रहे अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 12 एकड़ में बन रहा ये विद्यालय वर्तमान शैक्षणिक सत्र में शुरू हो रहा है। गुरुवार को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने विद्यालय का निरीक्षण किया। हास्टल का काम अधूरा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंता से हॉस्टल का काम जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: सिंधौरा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी, फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों होना है। इसमें किसी भी तरह की लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि जुलाई से शिक्षा सत्र की शुरुआत हो रही है, इसलिए व्यक्तिगत रुचि लेकर अधूरे हॉस्टल के निर्माण कार्य को पूरा कराएं। इस वर्ष कक्षा छह में कुल 80 बच्चों का प्रवेश लिया जाएगा। इसमें 40 बालक और 40 बालिकाएं होंगी। प्रवेश परीक्षाएं हो चुकी हैं। जल्द ही परिणाम आएंगे। अपर श्रमायुक्त मधुर सिंह ने बताया कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों के बालक व बालिकाओं और कोविड-19 के दौरान अपने मां-पिता को खो चुके अनाथ बच्चों को इस स्कूल में कक्षा 12 तक की शिक्षा निशुल्क दी जाएगी। कक्षा 6 से 8 तक आवासीय व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed