फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: PM Modi will gift 37 development projects to the state today, will start election campaign

Varanasi : पीएम मोदी आज प्रदेश को देंगे 37 विकास परियोजनाओं की सौगात, जनसभा से करेंगे चुनावी शंखनाद

Mon, 18 Dec 2023 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Dec 2023 06:46 AM IST
सार

पीएम अपने संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाके सेवापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। काशी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के प्रतिभागियों के कुछ लाइव खेल कार्यक्रमों को देखने के बाद, वह कार्यक्रम के विजेताओं के साथ बातचीत भी करेंगे।

विज्ञापन
Varanasi: PM Modi will gift 37 development projects to the state today, will start election campaign
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी दौरे के दूसरे दिन आज प्रदेश की जनता को 19, 150 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसी के साथ पीएम मिशन-2024 का शंखनाद करते हुए बरकी में जनसभा को संबोधित करेंगे।   

विज्ञापन


पीएम अपने संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाके सेवापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। काशी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के प्रतिभागियों के कुछ लाइव खेल कार्यक्रमों को देखने के बाद, वह कार्यक्रम के विजेताओं के साथ बातचीत भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


सुबह करीब 10:45 बजे प्रधानमंत्री स्वर्वेद महामंदिर जाएंगे। यहां यज्ञ के समापन में शामिल होने के बाद करीब 11:30 बजे एक सार्वजनिक समारोह में इसका उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब 1 बजे सेवापुरी के बरकी गांव में प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने से पहले वे 19,150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के खंड का लोकार्पण
लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के नए दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से न्यू भाऊपुर जंक्शन तक 402 किमी लंबे खंड को समर्पित करेंगे।

दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से न्यू भाऊपुर जंक्शन खंड का उद्घाटन ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 10,903 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह खंड दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित है जो उत्तर प्रदेश के चंदौली, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, कौशांबी, फ़तेहपुर, कानपुर नगर और कानपुर देहात जैसे जिलों से होकर गुजरता है।

यह गलियारा झारखंड और पश्चिम बंगाल के कोयला क्षेत्रों, जैसे ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को उत्तरी भारत के बिजली संयंत्रों से जोड़ता है।


वंदे भारत को हरी झंडी
पीएम मोदी वाराणसी को नई दिल्ली से जोड़ने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उत्तर रेलवे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि वाराणसी और नई दिल्ली के बीच दूसरी वंदे भारत ट्रेन, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर 2:15 बजे हरी झंडी दिखाएंगे, भगवा रंग की है। इसमें कई विशेषताएं हैं। रेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि यह भगवा रंग की दूसरी वंदे भारत ट्रेन है जिसे रेल मंत्रालय देश में लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed