{"_id":"6511ea1c0bf1796822057d64","slug":"varanasi-players-continue-their-winning-streak-in-hockey-varanasi-news-c-20-vns1013-371696-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हॉकी में वाराणसी के खिलाड़ियों की जीत का सिलसिला कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हॉकी में वाराणसी के खिलाड़ियों की जीत का सिलसिला कायम
विज्ञापन
गोरखपुर में खेली जा रही प्रादेशिक विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में वाराणसी टीम की जीत का सिलसिला जारी है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में बालक और बालिका वर्ग की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। बालिका वर्ग की टीम ने आगरा को शिकस्त दी तो बालक वर्ग की टीम ने बस्ती को हराया।
सब जूनियर व जूनियर बालक-बालिकाओं की टीम ने गोरखपुर में चल रही प्रादेशिक विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग, अंडर-19 में वाराणसी ने आगरा को 2-0 से पराजित किया। वाराणसी की ओर से खुशी और कंचन ने एक-एक गोल किया। इससे पहले खेले गए मुकाबले में वाराणसी की बालिका टीम ने चित्रकूट मंडल को हराया। अंडर-14 बालिका वर्ग में वाराणसी ने मुरादाबाद मंडल को 3-0 से शिकस्त दी। वाराणसी की ओर से तनु यादव ने दो और सोनल ने एक गोल किया। बस्ती के खिलाफ खेले गए अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले में वाराणसी की टीम ने बस्ती मंडल को 8-0 से करारी शिकस्त दी।
-- --
आज लखनऊ रवाना होगी एथलेटिक्स टीम
वाराणसी। यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप लखनऊ के अमौसी साईं सेंटर में 27 और 28 को होगी। इसमें वाराणसी मंडल के 52 एथलेटिक्स हिस्सा ले रहे हैं। अंडर-18 और अंडर-20 में वाराणसी मंडल के खिलाड़ी खेल एकल और टीम स्पधाZ में दमखम दिखाएंगे। टीम आज लखनऊ रवाना होगी।