{"_id":"5a9e72534f1c1b387b8ba01d","slug":"varanasi-people-run-away-after-blast-and-fire-in-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में धमाके की आवाज और आग की लपटों को देख घर छोड़कर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में धमाके की आवाज और आग की लपटों को देख घर छोड़कर भागे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
वरुणा गार्डेन अपार्टमेंट के ट्रांसफार्मर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के भीमनगर क्षेत्र स्थित वरुणा गार्डेन अपार्टमेंट के ट्रांसफार्मर में मंगलवार दोपहर तेज धमाके के बाद अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थी कि ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। इसके चलते अपार्टमेंट के फ्लैटों में रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई और सभी बाहर निकल कर भागने लगे।
इलाकाई लोगों से सूचना पाकर पहुंची कैंट पुलिस ने अपार्टमेंट की सामने की सेंट्रल जेल रोड को खाली कराते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तकरीबन आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस दौरान मौके पर तमाशबीनों की भीड़ उमड़ी रही। बताया जाता है कि आग लगने से जले ट्रांसफार्मर के कारण लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इस दौरान अपार्टमेंट और आसपास आग बुझाने का कोई मुकम्मल उपाय नहीं दिखा। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में अपार्टमेंट से जुड़े लोगों से जवाब तलब किया जाएगा।