फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi painter made a special painting of Prime Minister Modi

PM Modi के दस हाथों वाली ये पेंटिंग देखी है आपने, मिस कर रहे हैं तो देखिए.... 

Sun, 16 Aug 2020 12:32 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 16 Aug 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Varanasi painter made a special painting of Prime Minister Modi
पीएम मोदी की पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के वासी शायद ही कोई मौका हो जब पीएम के लिए अपने स्नेह, लगाव को न जाहिर करें। फिर स्वतंत्रता दिवस तो वैसे भी खास है। इस मौके पर वाराणसी के चित्रकार अरविंद ने एक अनोखी पेंटिंग बनाई।

विज्ञापन


अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने पेंटिंग को देश के माहौल को देखते हुए बनाया है। इसमें देश के नक्शे को तिरंगे के रंग में रंगा गया है और पीएम मोदी को 10 हाथों के साथ दिखाया गया है। पेंटिंग में पीएम मोदी मास्क लगाकर और एक हाथ में झाड़ू लिए हैं, तो दूसरे हाथ में राम मंदिर का प्रतिरूप है। 
विज्ञापन


अरविंद ने अपने इस पेंटिंग से मोदी सरकार की 10 प्रमुख योजनाओं को दर्शाया है। इन योजनाओं में स्किल इंडिया, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री धन-जन योजना, डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, मेक इन इंडिया, राफेल और वैश्विक महामारी कोरोना काल में सरकार के किए गए प्रयासों को दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Varanasi painter made a special painting of Prime Minister Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

अरविंद बताते हैं कि वैश्विक महामारी कोरोना के इस दौर में प्रधानमंत्री पूरी तत्परता के साथ काम कर रहे हैं। लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करने के साथ ही उन योजनाओं पर भी ध्यान दे रहे हैं जिससे देश के आम आदमी की जिंदगी जुड़ी है।

ऐसे मुश्किल समय में प्रधानमंत्री अपनी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यूं तो वो देश के मौजूदा हालात पर लगातार पेंटिंग बनाते रहते हैं लेकिन पीएम की इस पेंटिंग को मौका मिलने पर उन्हें भेंट करने की इच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed