फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi news

अयोध्या के बाद अब काशी, मथुरा की है बारी

Wed, 03 Feb 2021 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
varanasi news
वाराणसी। अयोध्या में रामजन्म भूमि के बाद अब काशी और मथुरा की बारी है। यहां की जन्मभूमि भी मुक्त होगी। यह बात श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के न्यासी जगदगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने गंगा महासभा के कार्यालय पर बैठक में कहीं। इस दौरान राम मंदिर निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि श्री राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा, इसके लिए धन संग्रह का कार्य चल रहा है। अधिक से अधिक लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वामी वासुदेवानंद ने किसानों के चल रहे आंदोलन को विपक्ष का आंदोलन बताया। मंदिर निर्माण पर स्वामी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में धन की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। कहा कि प्रभु की कृपा रही तो बहुत जल्द ही काशी विश्वनाथ और मथुरा की जन्मभूमि भी मुक्त हो जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का ही दर्शन करके हम सभी संतुष्ट होंगे। आने वाली पीढ़ी बाबा विश्वनाथ और श्री कृष्ण जन्मभूमि का उद्धार देखेंगी। किसानों के मुद्दे पर कहा कि किसान अपना काम करें, सरकार उनका पूरा ध्यान रखेगी। जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, भगवान उनको सदबुद्धि दें। उन्हें चाहिए कि वह लोग देश और समाज हित में कार्य करें। लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज ही फहराना चाहिए। वासुदेवानंद सरस्वती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राम के भय के सवाल पर कहा कि भगवान उनको भी सद्बुद्धि दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed